googleNewsNext

क्या खतरे में है उत्तराखंड सीएम की कुर्सी ? Trivendra Singh Rawat | JP Nadda | Amit Shah

By गुणातीत ओझा | Published: March 8, 2021 10:58 PM2021-03-08T22:58:15+5:302021-03-08T22:59:02+5:30

उत्तराखंड में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह कोई और ले सकता है। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों ने आज सोमवार को फिर जोर पकड़ लिया है। इस बीच रावत का दिल्ली के लिए रवाना होना भी इस ओर इशारा कर रहा है। बताया जा रहा है कि रावत आज शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। वहीं, आज शाम संसदीय बोर्ड की बैठक भी है। बैठक में इस बात पर चर्चा हो सकती है कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत रहेंगे या उनकी जगह कोई और लेगा। बता दें कि अगले साल 2022 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। सूत्रों की मानें तो अगर रावत सीएम के पद से हटते हैं तो अगले मुख्यमंत्री की रेस में सांसद अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सबसे आगे हैं।

टॅग्स :त्रिवेंद्र सिंह रावतउत्तराखण्डउत्तराखंड समाचारTrivendra Singh RawatUttarakhandUttarakhand news