googleNewsNext

वीडियोः अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर सभी पुनर्विचार याचिकाएं खारिज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 12, 2019 08:09 PM2019-12-12T20:09:36+5:302019-12-12T20:09:36+5:30

अयोध्या भूमि विवाद पर 9 नवंबर को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल सभी पुनर्विचार याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नौ नवंबर को फैसला सुनाया था। इस फैसले ने अयोध्या में 2.77 एकड़ भूमि पर राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ कर दिया था। प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ इन पुनर्विचार याचिकाओं पर चैंबर में विचार किया। पीठ के अन्य सदस्यों में न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना शामिल हैं।

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलासुप्रीम कोर्टAyodhya Verdictsupreme court