googleNewsNext

सुपर साइक्लोन अम्फान ने पश्चिम बंगाल-ओडिशा में मचाई तबाही, 2 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2020 00:19 IST2020-05-21T00:18:41+5:302020-05-21T00:19:10+5:30

पश्चिम बंगाल में अम्फान चक्रवात से उत्तर 24 परगना में 5500 मकान क्षतिग्रस्त हो गये और 2 लोगों की मौत हो गयी है. इसके अलावा 2 गंभीर रूप से घायल हैं. तेज हवाओं और बारिश की वजह से कोलकाता की सड़कों पर पानी भर गया है. कोलकाता में कई मकान बर्बाद हो गये हैं, कई इलाकों में बिजली चली गयी है. इस तबाही के बाद एनडीआरएफ ने टूटे बिजली के तारों को जोड़ना शुरू कर दिया है. सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने का काम जारी है. पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में 19 NDRF की टीमों को तैनात किया गया है. जहां ये 5 लाख से ज्यादा लोगों के सुरक्षित जगहों पर ले जाने में स्थानीय प्रशासन की मदद कर रही है. दीघा और ईस्ट मिदनापुर से लेकर ओडिशा सीमा तक कई पेड़ गिर गये हैं जिससे सड़कें बंद हो गयी है. भारी बारिश के कारण कोलकाता के निचले इलाकों में सड़कों और घरों में पानी जमा हो गया. तेज हवाओं और बारिश के कारण हावड़ा ब्रिज पर पुलिस बैरिकेड भी उड़ हवा में उड़ गये. इतना ही नहीं तेज हवाओं से हावड़ा में एक स्कूल की छत उड़ गयी. 
 

टॅग्स :चक्रवाती तूफान अम्फानपश्चिम बंगालओड़िसाएनडीआरएफभारतीय मौसम विज्ञान विभागCyclone AmphanWest BengalOdishaNDRFIMD India Meteorological Department