सृष्टि गोस्वामी आज बनेंगी उत्तराखंड की मुख्यमंत्री, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के विकास कार्यों की करेंगी समीक्षा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 24, 2021 01:00 PM2021-01-24T13:00:12+5:302021-01-24T13:00:46+5:30
साल 2001 में आई अनिल कपूर की फिल्म 'नायक' तो आप सभी को जरूर याद ही होगी, अगर नहीं याद है तो मैं आपको बता दूं इस फिल्म में अनिल कपूर एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनते हैं। लेकिन ये कहानी आज हकीकत में तब बदल जाएगी जब 19 साल की सृष्टि गोस्वामी एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनेंगी। आपको बता दें कि फिल्म नायक मे अनिल कपूर के एक दिन के मुख्यमंत्री बनने की कहानी अलग थी और सृष्टि के एक दिन की मुख्यमंत्री बनने की कहानी अलग है।