लाइव न्यूज़ :

Corona Vaccine के Side Effect आए सामने, 24 घंटे बाद 52 लोगों को एलर्जी, एक में गंभीर लक्षण

By गुणातीत ओझा | Updated: January 18, 2021 00:46 IST

Open in App
कोरोना वैक्सीन लगवाने के 24 घंटे बाद 52 लोगों को हुई एलर्जीकोविड-19 टीकाकरण (Covid-19 Vaccination) अभियान के पहले दिन शनिवार को दिल्ली (Delhi) में जिन स्वास्थ्यकर्मियों (Health Workers) को कोरोना वायरस (Coronavirus) का टीका लगाया गया, उनमें एईएफआई (टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव) का एक ‘गंभीर’ और 51 ‘मामूली’ मामले सामने आए। सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के 11 जिलों में टीकाकरण अभियान के पहले दिन 8,117 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य था, जिनमें कुल 4,319 लोगों को टीका लगाया गया। अधिकारियों ने कहा कि जिन लोगों को टीका लगाया गया, उनमें से कुछ में एईएफआई के मामले आए। सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘‘एईएफआई के कुछ मामले आए लेकिन अधिकतर मामूली थे। निगरानी के दौरान ये लोग सामान्य हो गए। एईएफआई का केवल एक गंभीर मामला दक्षिणी दिल्ली में सामने आया।’’ विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार टीकाकरण के बाद प्रतिकूल चिकित्सा प्रभाव के मामले को एईएफआई की श्रेणी में रखा जाता है जिसका टीके के इस्तेमाल से संबंध होना जरूरी नहीं है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दक्षिणी और दक्षिण पश्चिमी जिलों से एईएफआई के 11 ‘मामूली’ मामले आए। अधिकारियों के अनुसार एईएफआई के ‘मामूली’ मामले उत्तर पूर्वी और शाहदरा जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों से आए। दिल्ली में शनिवार को 81 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया।एम्स के एक गार्ड को स्वदेशी टीका 'कोवैक्सीन' का शॉट दिया गया था। हालांकि, उन्हें कुछ ही देर में एलर्जी हुई और अस्पताल में भर्ती किया गया। एम्स के एक अधिकारी के मुताबिक, फिलहाल गार्ड को डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि एम्स में कुल 95 स्वास्थ्यकर्मियों को शनिवार कोरोना का टीका लगाया गया था।नई दिल्ली नगर निगम के अधिकारी के मुताबिक, एनडीएमसी के चरक पालिका अस्पताल में दो स्वास्थ्यकर्मियों में कोविड-19 वैक्सीन लेने के बाद सामान्य एलर्जी हुई। इन्हें सीने में हल्का खिंचाव महसूस हुआ था। हालांकि, इन्हें आधे घंटे तक ऑब्जरवेशन में रखने के बाद छुट्टी दे दी गई। दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के के तहत भारत में शनिवार को 1 लाख 91 हजार 181 हेल्थकेयर लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका दिया गया था। पहले चरण में देशभर के करीब 3 करोड़ लोगों को टीका दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए