googleNewsNext

Republic TV के Editor-in-Chief Arnab Goswami गिरफ्तार, Mumbai Police पर लगाया मारपीट का आरोप!

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: November 4, 2020 01:15 PM2020-11-04T13:15:48+5:302020-11-04T13:15:58+5:30

रिपब्लिक मीडिया के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अर्नब को उनके घर से गिरफ्तार किया। वहीं, अर्नब ने पुलिस पर अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया है। अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस अपने साथ वैन में ले गई है। रिपब्लिक टीवी पर अर्नब के घर के लाइव फुटेज दिखाए गए हैं, इसमें पुलिस और अर्नब के बीच बहस होती दिख रही है। गोस्वामी ने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस ने उनकी सास और ससुर सहित बेटे और पत्नी के साथ मारपीट की।

टॅग्स :अर्नब गोस्वामीArnab Goswami