UP Police में DSP पद पर तैनात 'टाइगर' ने दुनिया को कहा अलविदा
By रामदीप मिश्रा | Published: January 24, 2018 03:43 PM2018-01-24T15:43:02+5:302018-01-24T15:43:25+5:30
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 'टाइगर' जैसा अब तक कोई दूसरा नहीं हुआ। 14 साल की सेवा...
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 'टाइगर' जैसा अब तक कोई दूसरा नहीं हुआ। 14 साल की सेवा में उसने अपने दम पर 150 मामले सुलझाए. पंजों में 20 नाखून वाले लैब्राडोर प्रजाति के इस स्निफर डॉग को जैसे ही कोई सुराग मिलता, वह उस जगह अपने पंजे पटकने लगता। जंगल हो या पानी, ऐसी कोई जगह नहीं जहां उसने किसी अपराध का सुराग न तलाशा हो। राज्य पुलिस विभाग में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) के पद पर पहुंचने वाला वह अब तक का एकमात्र कुत्ता था। उत्तर प्रदेश का यह 'टाइगर' 17 जनवरी को हमेशा के लिए सो गया। उसके योगदान को देखते हुए उसका शव तिरंगे में लपेटकर पूरे राजकीय सम्मान के साथ दफनाया गया। विभाग के कर्मचरियों ने उसे श्रद्धांजलि दी।