Petrol-Diesel Price:पेट्रोल-डीजल पर कांग्रेस का हंगामा, FM Nirmala Sitharaman ने बतााया गंभीर मुद्दा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2021 17:51 IST2021-02-20T17:51:21+5:302021-02-20T17:51:50+5:30
देश में पेट्रोल-डीजल और सिलेंडर के बढ़ते दामों पर कांग्रेस ने आज यानी 20 फरवरी को जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेता आधे दिन का बंद के ऐलान के तहत सड़कों पर उतरें। इसका असर भी देखने को मिला। इस दौरान भोपाल में पूर्व मंत्री पी सी शर्मा सहित कांग्रेस कार्यकताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं, कांग्रेस वरिष्ठ नेता दिग्गविजय सिंह ने "महंगाई बढ़ती जा रही है। इससे गरीब के बजट पर असर पड़ा है। क्या वित्त मंत्री ने एक पैसा टैक्स भी अमीरों पर बढ़ाया?"

















