लाइव न्यूज़ :

ये होगा पतंजलि का मेगा प्लान, बड़ी-बड़ी दुकानों के गिरेंगे शटर

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 9, 2018 15:09 IST

Open in App
बाबा रामदेव का पतंजलि आयुर्वेद ऑफलाइन अपने कारोबार को नए स्तर पर ले जाने के बाद अब ऑनलाइन भी इसे बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए पतंजलि प्रमुख बालकृष्ण और बाबा रामदेव ने मेगा प्लान तैयार किया है। इसके तहत पतंजलि फ्लिपकार्ट-अमेजन समेत अन्य मुख्य ई-रिटेलर्स के साथ साझेदारी करेगी और अपने उत्पाद ऑनलाइन बेचेगी। बाबा रामदेव 16 जनवरी को एक बड़ा आयोजन करने वाले हैं। इसमें बाबा रामदेव और बालकृष्ण के अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट, ग्रोफर्स समेत अन्य मुख्य ई-रिटेलर्स  शामिल हो सकते हैं। पतंजलि इसी महीने इन कंपनियों के साथ करार कर सकती है। मौजूदा समय में भी पतंजलि अपने निजी पोर्टल से ऑनलाइन अपने उत्पाद बेचती है। इसके अलावा दूसरे सेलर्स भी पतंजलि के उत्पाद ऑनलाइन बेच रहे हैं, लेक‍िन पतंजलि अब खुद बड़े स्तर पर ऑनलाइन आकर अपने उत्पाद बेचने की तैयारी कर रही है। इसका मतलब है क‍ि सीधे पतंजलि ही सेलर बनेगी और ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल पर अपने उत्पाद खुद बेचेगी।
टॅग्स :बाबा रामदेव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतVIDEO: रामदेव ने मीडिया के मंच पर ही पत्रकार को कुश्ती के लिए किया चैलेंज, फिर दे डाली दी पटकनी, देखें

भारतसीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सुपुत्र का पाणिग्रहण संस्कार सामूहिक विवाह समारोह में कर मिसाल प्रस्तुत की, स्वामी रामदेव ने मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया 21 जोड़ों का विवाह संस्कार

कारोबारकांवड़ यात्रा मार्गः खान-पान की दुकानों पर अपना नाम लिखिए, स्वामी रामदेव बोले-आखिर क्या वजह मुसलमान नाम छिपाकर कर रहे व्यवसाय

भारतHigh Court Slams Ramdev: बाबा रामदेव ‘किसी के वश में नहीं हैं’?, ‘शरबत जिहाद’ वाले बयान पर योग गुरु के खिलाफ हाईकोर्ट की टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील