googleNewsNext

Maharashtra: Dhananjay Munde कोरोना से संक्रमित, कोविड-19 की चपेट में उद्धव सरकार के तीसरे मंत्री

By आदित्य द्विवेदी | Published: June 12, 2020 01:49 PM2020-06-12T13:49:09+5:302020-06-12T13:49:09+5:30

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार में कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ एनसीपी नेता धनंजय मुंडे कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। धनंजय मुंडे के साथ उनके निजी सचिव और कुछ अन्य कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुंडे के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर पूरी सरकार में हड़कंप मच गया है। मुंडे 10 जून को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भी मौजूद थे। इसके अलावा उन्होंने एनसीपी की वर्षगांठ में भाग लिया था। धनंजय उद्धव कैबिनेट के तीसरे मंत्री हैं जो कोरोना से संक्रमित हुए। इससे पहले, आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड और सार्वजनिक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और दोनों मंत्री कोरोना को मात दे चुके हैं। धनंजय मुंडे महाराष्ट्र सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री हैं। वो 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में परली से विधायक चुने गए थे।

टॅग्स :महाराष्ट्रधनंजय मुंडेMaharashtraDhananjay Munde