googleNewsNext

India-Nepal Border पर नेपाल की ओर से फायरिंग, एक शख्स की मौत | PM Modi पर फूटा लोगों का गुस्सा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 12, 2020 04:31 PM2020-06-12T16:31:08+5:302020-06-12T16:31:08+5:30

भारत-नेपाल के सीमा पर जारी विवाद और गहराता जा रहा है। शुक्रवार 12 जून को सीतामढ़ी के करीब बॉर्डर पर नेपाल की ओर से फायरिंग की खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस फायरिंग में कम से कम पांच भारतीय नागरिकों को गोली लगी है। जानकीनगर बॉर्डर पर नेपाल शस्त्र बल की ओर से फायरिंग में एक भारतीय शख्स की मौत की भी खबर है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान नेपाल की शस्त्र बल की ओर से फायरिंग की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जानकी नगर टोले लालबंदी निवासी नागेश्वर राय के 25 साल के बेटे विकेश कुमार की मौत हुई है। वहीं, विनोद राम के पुत्र उमेश राम को दाहिने बांह में जबकि सहोरबा के बिंदेश्वर ठाकुर के बेटे उदय ठाकुर को दाए जांघ में गोली लगी है।

टॅग्स :नेपालnepal