Lockdown Fact Check: 15 जून से बढ़ेगा लॉकडाउन? महाराष्ट्र, दिल्ली समेत इन राज्यों ने कही ये बात
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 13, 2020 02:12 PM2020-06-13T14:12:35+5:302020-06-13T14:12:35+5:30
क्या 15 जून से एक बार फिर पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन होने जा रहा है? भारत में लगातार तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले को लेकर ये आशंका जोर पकड़ रही है। व्हाट्सएप से लेकर सोशल मीडिया़ पर इस बात को लेकर अफवाहों का बाजार भी बेहद गर्म है। लोगों के बीच अफवाह फैली हुई है कि 15 जून से एक बार फिर देश में संपूर्ण लॉकडाउन होने जा रहा। वहीं, इस बात को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के साथ-साथ तीन और राज्यों ने साफ तौर पर संकेत दिया है कि लॉकडाउन नहीं होगा। देश में सबसे ज्यादा केस वाले राज्य महाराष्ट्र और तमिलनाडू और दिल्ली ने स्पष्ट किया है कि 15 जून से लॉकडाउन नहीं बढ़ेगा।