जानिए क्या होता है विंटर सोलस्टाइस?
By रामदीप मिश्रा | Updated: December 27, 2017 19:09 IST2017-12-27T19:07:42+5:302017-12-27T19:09:08+5:30
साल का सबसे छोटा दिन 21 दिसंबर को होता। ऐसा इसलिए होतो है क्योंकि इस दिन मकर रे�..
साल का सबसे छोटा दिन 21 दिसंबर को होता। ऐसा इसलिए होतो है क्योंकि इस दिन मकर रेखा पृथ्वी के सर्वाधिक निकट होती है। इसी के चलते इस दिन की अवधि कम होती है। यह दिन 10 घंटे, 19 मिनट और 10 सेकंड की अवधि का होता है। इस दिन के बाद से ही ठंड बढ़ जाती है। इस दिन सूर्य पृथ्वी पर कम समय के लिए उपस्थित होता है और चंद्रमा अपनी शीतल किरणों का प्रसार पृथ्वी पर अधिक देरी तक करता है। इसे विंटर सोल्टाइस अथवा दिसंबर दक्षिणायन कहा जाता है। इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश करता है। वहीं 'विंटर सोलस्टाइस' के ठीक विपरीत 20 से 23 जून के बीच 'समर सोलस्टाइस' भी मनाया जाता है। तब दिन सबसे लंबा और रात सबसे छोटी होती है। वहीं, 21 मार्च और 23 सितंबर को दिन और रात का समय बराबर होता है। इस दिन को 'वास्तविक संक्राति' से भी जोड़ते हैं क्योंकि ऐसा मानना है कि 1700 साल पहले आज के ही दिन 'मकर संक्रान्ति' मनाई जाती थी जो कि अब 14 जनवरी को आती है।

















