लाइव न्यूज़ :

India China Tension Update: Ladakh Border पर बढ़ी हलचल, तीनों सेनाएं Alert

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 18, 2020 11:53 IST

Open in App
चीनी सैनिकों से खूनी संघर्ष के बाद भारतीय सेना ने लेह और बाकी सरहदों पर अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है. इसके साथ ही लद्दाख से जो भी यूनिट पीस स्टेशन लौटने वाली थीं, उन्हें वहीं रुकने को कहा गया है. सेना ने लद्दाख के आसपास के इलाकों में तैनात यूनिट को लेह में कभी भी मार्च करने के लिए तैयार रहने के आदेश दिए हैं.लद्दाख में सीमा से सटे गांव खाली करवाने की तैयारी शुरू हो गई है. सेना ने एहतियातन लोगों से गांव खाली करने को कहा है. पैंगोंग लेक के आसपास की बसाहट को अलर्ट रहने को कहा है. सूत्रों के अनुसार यहां भारतीय नौसेना के दस्ते पहुंच गए हैं. वायुसेना के दो एएन-32 विमान भी श्रीनगर व लेह पहुंचे हैं. सीमा से सटे इलाकों में मोबाइल फोन बंद कर दिए हैं.सेना के लैंडलाइन फोन भी बंद हैं, सिर्फ ऑपरेशन से जुड़े फोन ही काम कर रहे हैं. श्रीनगर-लेह हाईवे को भी आम लोगों के लिए बंद कर दिया है. सेना ने अपने अधिकारियों और जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी है. कोविड-19 के चलते जो जवान पहले से छुट्टी पर थे, उन्हें लॉकडाउन लगने पर लौटने से मना कर छुट्टी बढ़ा दी गई थी. अब सभी छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है.
टॅग्स :लद्दाखचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट