googleNewsNext

Covid 19 Live Update: पिछले 24 घंटे में Coronavirus के 6387 केस , कुल मामले डेढ़ लाख पार

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: May 27, 2020 02:16 PM2020-05-27T14:16:45+5:302020-05-27T14:16:45+5:30

देश में कोरोना वायरस के कारण 170 और लोगों के जान गंवाने के साथ ही बुधवार को इससे मरने वाले लोगों की संख्या 4337 हो गई और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 151,767 हो गई। ये मौतें मंगलवार सुबह से बुधवार सुबह के बीच हुई है। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 6387 नए मामले मिले हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय 83004 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज चल रहा है जबकि 64425 लोग स्वस्थ हो गए और एक मरीज देश छोड़कर चला गया। कुल संक्रमितों में 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं।इस वायरस से सबसे अधिक 1792 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद गुजरात में 915, मध्य प्रदेश में 305, राजस्थान में 170, दिल्ली में 288, उत्तर प्रदेश में 170 और आंध्र प्रदेश में 57 लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल में मृतकों की संख्या 282 हो गई है। तमिलनाडु में मृतकों की संख्या 127 है जबकि कर्नाटक में इस महामारी से 30 मरीजों की मौत हुई है।पंजाब में 40 लोगों को इस महामारी से जान गंवानी पड़ी है जबकि जम्मू कश्मीर में 24, केरल में छह, हरियाणा में 17, झारखंड 4 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे अधिक 54758 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। इसके बाद गुजरात में 14821, दिल्ली में 14465 और मध्य प्रदेश में 7024 मामले हैं। राजस्थान में 7536 मामले सामने आए हैं। तमिलनाडु में 17728 और उत्तर प्रदेश में 6548 मामले हैं। आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 3171 है जबकि तेलंगाना में 1991 मामले हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सCoronavirusCoronavirus Hotspots