लाइव न्यूज़ :

जानिए अपने देश के उन बहादुर बच्चों के बारे में जिन्हें मिला है राष्ट्रपति पुरस्कार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 20, 2018 10:35 IST

Open in App
जान से मार डालने की धमकी के बावजूद जुए और सट्टेबाजी के गैरकानूनी धंधे को बंद कराने में जुटी यूपी के आगरा की 18 वर्षीय नाजिया खान को शीर्ष वीरता सम्मान भारत अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। उसके साथ ही अदम्य साहस का परिचय देने वाले 18 बहादुर बच्चों के नाम का एलान राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए . किया गया। इनमें 7 लड़कियां और 11 लड़के शामिल हैं। तीन बच्चों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया जाएगा। सम्मानित बच्चों में सबसे छोटी ओडिशा की छह साल आठ महीने की ममता दलाई है जो अपनी बहन को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गई और उसे भगाकर ही मानी..भारतीय बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष गीता सिद्धार्थ ने बताया कि गीता चोपड़ा अवॉर्ड 14 साल की स्वर्गीय कुमार नेत्रावती एम चव्हान को मिला। उसने अपने जीवन की परवाह किए बिना दो लोगों को डूबने से बचाया था लेकिन खुद नहीं बच सकी। संजय चोपड़ा पुरस्कार अमृतसर के 17 वर्षीय करणबीर को मिला है। उसने नहर में गिरी स्कूल बस के डूबने के बाद अपनी जान बचाने की बजाए 15 लोगों को बचाया। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के पंकज सेमवाल ने तेंदुए से अपनी मां और भाई की जान बचाई थी। बापू गैधानी अवॉर्ड तीन लोगों, छत्तीसगढ़ की लक्ष्मी यादव, ओडिशा की सात वर्षीय ममता दलाई और केरल के मास्टर सेबेस्टियन विसेंट को दिया गया है
टॅग्स :भारत के राष्ट्रपति
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रपति कोविंद ने भगवान जगन्नाथ के इस उत्सव पर किए 10 और 1000 रुपए के स्मृति सिक्के जारी 

पाठशालाराष्ट्रपति 8 जनवरी को इस विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को वितरित करेंगे उपाधियां

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील