googleNewsNext

Bird Flu: Delhi में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि, महाराष्ट्र समेत देश के 9 राज्यों में फैला संक्रमण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2021 17:22 IST2021-01-11T12:14:20+5:302021-01-11T17:22:20+5:30

देशभर में में बर्ड फ्लू (Bird Flu) का खतरा फैलता जा रहा है। अब महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में भी बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के एनिमल हसबैंडरी विभाग के मुताबिक, जालंधर भेजे गए 8 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली में भी बीते लगभग एक हफ्ते से ज्यादा समय से पक्षियों की अलग-अलग स्थलों पर मौत हो रही थी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर इन पार्कों में जहां आम लोगों की आवाजाही बंद की गई वहीं मृत पक्षियों के सैंपल जालंधर भेजे गए थे।

टॅग्स :बर्ड फ्लूदिल्लीमहाराष्ट्रBird fludelhiMaharashtra