googleNewsNext

Bihar Minister Vinod Kumar Singh Death News: बीजेपी नेता विनोद कुमार सिंह के निधन पर किसने क्या कहा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 12, 2020 04:34 PM2020-10-12T16:34:05+5:302020-10-12T16:34:05+5:30

बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता विनोद कुमार सिंह का देहांत हो गया है। वो राजधानी दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। वो पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। पहले विनोद कुमार सिंह पत्नी सहित कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उसके बाद ब्रेन हैमरेज की शिकायत थी। विनोद कुमार सिंह के निधन पर बिहार के राजनेताओं ने गहरा शोक जताया है। बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने सिंह के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मंत्री विनोद सिंह के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और गिरिराज सिंह ने भी शोक जताया है।

टॅग्स :बिहारबिहार विधान सभा चुनाव 2020BiharBihar Assembly Election 2020