googleNewsNext

Bihar Exit Poll 2020: Tejashwi Yadav का 31वां जन्मदिन दिन आज, क्या Bihar के CM बन पाएंगे?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 9, 2020 11:59 AM2020-11-09T11:59:05+5:302020-11-09T11:59:49+5:30

बिहार चुनाव के मतदान खत्म होने के बाद जब से एग्जिट पोल सामने आये हैं तब से राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ रही है। ज्यादातर एग्जिट पोल में तेजस्वी की अगुवाई वाली महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। कुछ एग्जिट में एनडीए और महागठबंधन में सीधे टक्कर है तो कुछ पोल्स ने महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत बताया गया है। अगर एग्जिट पोल के आंकड़े सही रहें तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और उन्हें अपने जन्मदिन पर ये खास तोहफा भी बिहार की जनता की ओर से मिल सकता है। जी हां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का आज जन्मदिन है। तेजस्वी आज अपना 31वां जन्मदिन बना रहें है।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020तेजस्वी यादवBihar Assembly Election 2020Tejashwi Yadav