googleNewsNext

Bihar Election: सुशील कुमार मोदी कोरोना पॉजिटिव, बिहार में BJP के Election Campaign को बड़ा झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 22, 2020 05:19 PM2020-10-22T17:19:10+5:302020-10-22T17:19:10+5:30

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। सुशील मोदी ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया है। सभी पैरामीटर नॉर्मल हैं। तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी की वजह से पटना एम्स में भर्ती हो गया हूं। फेफड़ों का सीटी स्कैन नॉर्मल है। जल्द ही कैंपेनिंग पर वापस लौटूंगा। आपको बता दें कि बिहार में सुशील मोदी से पहले बीजेपी के कुछ और नेता भी कोरोना संकट की चपेट में आ चुके हैं। बीजेपी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन बीते दिन ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद राजीव प्रताप रूडी, मंगल पांडे ने खुद को क्वारनटीन कर लिया था।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीबिहार विधान सभा चुनाव 2020Sushil Kumar ModiBihar Assembly Election 2020