Bihar Election Exit Poll 2020: तीन मौकों पर Exit Polls हुए हैं गलत, पलट सकती है बाजी
By गुणातीत ओझा | Published: November 9, 2020 04:14 PM2020-11-09T16:14:53+5:302020-11-09T16:16:19+5:30
बिहार में एग्जिट पोल का इतिहास
आइये अब आपको बताते हैं.. बिहार में एग्जिट पोल के अनुमान कितने सटीक साबित हुए हैं। 2005, 2010 और 2015 के विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित नहीं हुए थे। 2005 में नीतीश कुमार के सत्ता में वापसी का किसी ने अनुमान नहीं लगाया था। वहीं 2010 विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल की भविष्यवाणी सही नहीं रही थी। 2015 के विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल्स में भाजपा के गठबंधन सरकार बनाने की उम्मीद जताई गई थी, जबकि महागठबंधन को उसबार बंपर बहुमत मिला था।