Babri Case: बाबरी विध्वंस पर फैसला सुनाते ही रिटायर हो गए स्पेशल जज सुरेंद्र कुमार यादव
By आदित्य द्विवेदी | Published: September 30, 2020 05:22 PM2020-09-30T17:22:28+5:302020-09-30T17:22:59+5:30
छह दिसंबर, 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने के 28 साल बाद विशेष अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। इस केस का फैसला सुनाते ही जज सुरेंद्र कुमार यादव रिटायर हो गए हैं। सुरेंद्र कुमार यादव को 5 साल पहले बाबरी विध्वंस केस में स्पेशल जज नियुक्त किया गया था। वो सितंबर 2019 में ही रिटायर हो गए होते लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले ही उनकी रिटायरमेंट की मियाद बढ़ा दी थी और उन्हें विशेष न्यायालय (अयोध्या प्रकरण) के पीठासीन अधिकारी के पद पर बने रहकर बाबरी मस्जिद विध्वंस केस की सुनवाई पूरी करने के लिए कहा। यानी वो जिला जज के रूप में रिटायर हो गए, मगर विशेष न्यायाधीश बने रहे।