1924 से 2018 तक: देखें अटल बिहारी वाजपेयी का 2 मिनट में पूरा सफरनामा
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: August 16, 2018 09:13 PM2018-08-16T21:13:47+5:302018-08-16T21:13:47+5:30
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दि�..
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी युवावस्था में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गये थे। वाजपेयी सक्रिय राजनीति में साल 1942 में आए। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान वो 23 दिनों तक जेल भी गए। साल 1952 में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 1957 में वाजपेयी पहली बार उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे। मोरारजी देसाई सरकार में साल 1977 से 1979 तक वाजपेयी भारत के विदेश मंत्री रहे। 93 साल की उम्र 16 अगस्त 2018 को उनका निधन हुआ।