googleNewsNext

कठुआ और उन्नाव गैंगरेप पीड़िताओं के लिए राहुल गांधी ने किया कैंडल मार्च

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: April 13, 2018 08:46 AM2018-04-13T08:46:06+5:302018-04-13T09:08:11+5:30

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  उन्नाव और कठुआ रेप जैसे मामलों के विरोध में 12 अप�..


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  उन्नाव और कठुआ रेप जैसे मामलों के विरोध में 12 अप्रैल को  इंडिया गेट पर कैंडल मार्च  किया। राहुल गांधी ने अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ कांग्रेस कार्यालय से  इंडिया गेट तक मार्च किया। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक लड़की ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, उनके भाई अतुल सिंह सेंगर एवं अन्य पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है। विधायक के भाई पर लड़की के पिता के संग मारपीट का भी आरोप है। लड़की के घायल पिता की पुलिस हिरासत में मौत हो गयी थी। वहीं जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक आठ वर्षीय बच्ची का एक नाबालिग किशोर ने अपहरण और बलात्कार किया। बाद में किशोर के दोस्त एवं अन्य लोगों ने भी लड़की से बलात्कार किया और फिर बच्ची की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। 

टॅग्स :कठुआ गैंगरेपकुलदीप सिंह सेंगरKathua GangrapeKuldeep Singh Sengar