Sachin Pilot और Congress में सुलह के बाद BJP नेता गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- सब स्क्रिप्टेड था
By आदित्य द्विवेदी | Published: August 11, 2020 12:42 PM2020-08-11T12:42:54+5:302020-08-11T12:42:54+5:30
राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले वाले पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोमवार (10 अगस्त) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के साथ ही सचिन पायलट की कांग्रेस में वापसी हो गई है और राजस्थान के सियासी संकट पर विराम लगता दिख रहा है। इस घटनाक्रम पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर तंज कसा है। शेखावत पर अशोक गहलोत ने लगातार राजस्थान की सरकार गिराने का आरोप लगाया है।