ये है दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला, देखें विडियो
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 9, 2018 06:29 PM2018-01-09T18:29:40+5:302018-01-09T18:30:22+5:30
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड में सक्...
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड में सक्रिय हैं। उन्हें साल 2017 में एशिया की सबसे सेक्सी महिला का स्थान हासिल हुआ है। वहीं फिलिपिनो अमेरिकी एक्ट्रेस और मॉडल लीजा सोबरानो को साल 2017 में दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब मिला है। वह साल 2016 में इस सूची में दूसरे नंबर पर थीं। लेकिन साल 2017 में उन्होंने सबको पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया। लीजा अपनी खूबसूरती के लिए हमेशा ही चर्चा में रही हैं। उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला चुना गया है। ये लिस्ट इंडीपेंडेंट क्रिटिक्स द्वारा जारी की गई है। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर फ्रेंच मॉडल-एक्ट्रेस थाइलेन ब्लॉन्ड और जापान की सिंगर थुयू तीसरे स्थान पर हैं।