googleNewsNext

Oscars: 'The Shape of Water' को Best Picture का खिताब

By पल्लवी कुमारी | Published: March 5, 2018 11:34 AM2018-03-05T11:34:08+5:302018-03-05T11:34:08+5:30

दी शेप ऑफ वाटर को ऑस्कर 2018 में बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला है। इसके साथ ही फिल्म �..

दी शेप ऑफ वाटर को ऑस्कर 2018 में बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला है। इसके साथ ही फिल्म ने कुल चार ऑस्कर जीत लिये हैं। फिल्म को इस साल सर्वाधिक 13 वर्गों में नामांकित किया गया था। दी शेप ऑफ वाटर के निर्देशक गिलर्मो डेल टोरो को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, बेस्टर ओरिजनल स्कोर और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवार्ड मिला है। क्रिस्टोफर नोलान की फिल्म डनकर्क को तीन और डेनिस विलेन्यू की ब्लेड रनर 2049 को दो ऑस्कर मिले हैं। हॉलीवुड के प्रतिष्ठित 90वां अकादमी अवार्ड (ऑस्कर अवार्ड 2018) कार्यक्रम भारतीय समय के अनुसार सोमवार सुबह 5.30 शुरू हुआ। अभिनेता जिमी किमेल और ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस डेनियला वेगा ने कार्यक्रम प्रजेंट किया। 

टॅग्स :ऑस्कर अवार्डOscar Award