लाइव न्यूज़ :

नाना पाटेकर ने करणी सेना के विरोध को जायज बताया

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 24, 2018 20:06 IST

Open in App
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध जारी है इस बीच ऐक्टर नाना पाटेकर से इस फिल्म को लेकर हुई बातचीत का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नाना से सवाल किया गया कि सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म की रिलीज को हरी झंडी दे दी है। इसके बाद भी जैसा विरोध हो रहा है तो क्या ऐसे में किसी ऐतिहासिक फिल्म को आज के समय में बनाना मुश्किल है? इस पर नाना ने जवाब देते हुए कहा कि कोई भी चीज मुश्किल नहीं है नाना ने कहा कि फिल्मों पर बवाल होना आम बात है। जब मूवी को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई तो वह रिलीज होगी, बस सही विषय पर फिल्म बनाई जाए। अगर आप सही फिल्म बनाएंगे तो लोग रिऐक्ट नहीं करेंगे लेकिन आप गलत फिल्म बनाएंगे तो लोग रिऐक्ट जरूर करेंगे। नाना ने आगे कहा, 'मेरी फिल्म को लेकर कभी कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं हुई। मैंने क्रांतिवीर जैसी फिल्में बनाईं। बोल्ड स्टेटमेंट होने के बाद भी उन पर कभी कोई बवाल नहीं हुआ। इस बात को याद रखना जरूरी है कि आप फिल्म क्या सोचकर बना रहे हैं। आप सब्जेक्ट को कैश कराना चाहते हैं या फिर आप सच में कोई कड़ा संदेश समाज को देना चाहते हैं। तुम्हारे अंदर कितनी सच्चाई है, वह आंखों में दिखाई दे जाती है।'
टॅग्स :पद्मावतनाना पाटेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीहाथ जोड़ कर नाना पाटेकर ने मांगी माफी

बॉलीवुड चुस्कीफैन को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद नाना पाटेकर ने दी सफाई; शख्स से मांगी माफी, कहा- "गलती हो गई..."

बॉलीवुड चुस्कीVideo: नाना पाटेकर ने प्रशंसक को मारा थप्पड़, बनारस की जनता में भारी आक्रोश, जानिए पूरा मामला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस