'क्या उन लोगों की आरती करनी चाहिए जिन्होंने अवैध रूप से सरकारी संपत्ति हड़प ली है?' - योगी आदित्यनाथ
By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: July 31, 2023 07:14 PM2023-07-31T19:14:28+5:302023-07-31T19:15:41+5:30
यूपी में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विपक्षी दलों ने कई बार कटघरे में खड़ा किया है। यूपी सीएम ने कहा कि जनता अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई चाहती है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराध और माफियाओं के खिलाफ अपने सख्त रुख और बयानों के लिए जाने जाते हैं। यूपी में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विपक्षी दलों ने कई बार कटघरे में भी खड़ा किया है लेकिन यूपी सीएम के तेवर में कोई कमी नहीं आई है। हाल ही में ANI की संपादक स्मिता प्रकाश के साथ एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में योगी आदित्यनाथ ने इससे जुड़े सवाल का जवाब दिया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा, "क्या मुझे उन लोगों की आरती करनी चाहिए जिन्होंने अवैध रूप से सरकारी संपत्ति हड़प ली है? यूपी की जनता अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई चाहती है।"
#WATCH क्या मुझे उन लोगों की आरती करनी चाहिए जिन्होंने अवैध रूप से सरकारी संपत्ति हड़प ली है? यूपी की जनता अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई चाहती है: उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ pic.twitter.com/jRRdhmDd6c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2023
सीएम योगी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनावों के दौरान हुई हिंसा पर कहा, "मैं पिछले सवा 6 साल से अधिक समय से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं और 2017 से राज्य में कोई दंगा नहीं हुआ। पिछले 6 वर्षों में कोई कर्फ्यू नहीं लगा, कोई दंगा नहीं हुआ और सभी त्योहार शांतिपूर्वक मनाए गए। हमने दिखावा या पाखंड का सहारा नहीं लिया। हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, और यदि वे सक्षम हैं, तो वे जीतेंगे। यदि हम सक्षम हैं तो हम जीतेंगे, यदि हम सक्षम नहीं हैं, तो हम हार जाएंगे। यदि व्यक्ति प्रतिद्वंद्वी है और जीतने में सक्षम है, तो उसे जीतना चाहिए। यह एक लोकतांत्रिक अधिकार है। हम उसे इससे वंचित नहीं कर सकते। पश्चिम बंगाल में विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। इस पर कोई नहीं बोलता सब मौन हैं।"
#WATCH मैं पिछले सवा 6 साल से अधिक समय से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं और 2017 से राज्य में कोई दंगा नहीं हुआ। पिछले 6 वर्षों में कोई कर्फ्यू नहीं लगा, कोई दंगा नहीं हुआ और सभी त्योहार शांतिपूर्वक मनाए गए। हमने दिखावा या पाखंड का सहारा नहीं लिया। हर किसी को चुनाव लड़ने का… pic.twitter.com/aSTTFxhf15
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2023
इसी साक्षात्कार में सीएम योगी का ज्ञानवापी विवाद पर दिया गया एक बयान भी खूब चर्चा में रहा। उन्होंने कहा, "अगर हम इसे मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा तो हमें इसे ज्ञानवापी ही कहना चाहिए। मस्जिद के अंदर 'त्रिशूल' क्या कर रहा है? हमने तो इसे वहां नहीं रखा ना। अंदर सुरक्षा है, केंद्रीय बल हैं वहां एक 'ज्योतिर्लिंग' है, देवताओं की प्रतिमाएं हैं। आप इतिहास को तोड़-मरोड़ सकते हैं, लेकिन दीवारों पर मौजूद ऐतिहासिक साक्ष्यों को नहीं। मुझे लगता है कि मुस्लिम पक्ष की ओर से भी यह प्रस्ताव आना चाहिए कि ऐतिहासिक गलती हुई है और उन्हें इसका समाधान निकालना चाहिए।"
#WATCH अगर हम इसे मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा तो हमें इसे ज्ञानवापी ही कहना चाहिए। मस्जिद के अंदर 'त्रिशूल' क्या कर रहा है? हमने तो इसे वहां नहीं रखा ना। अंदर सुरक्षा है, केंद्रीय बल हैं वहां एक 'ज्योतिर्लिंग' है, देवताओं की प्रतिमाएं हैं। आप इतिहास को तोड़-मरोड़ सकते हैं, लेकिन… pic.twitter.com/ttE7ODRepd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2023