प्रयागराज: महिला कांस्टेबल ने अपने पति, ससुर और देवर पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया, कहा-शादी के लिए बौद्ध धर्म अपनाया, बाद में दोबारा इस्लाम धर्म कबूला

By भाषा | Published: June 7, 2023 09:41 PM2023-06-07T21:41:12+5:302023-06-07T21:43:53+5:30

सहायक पुलिस आयुक्त (शिवकुटी) राजेश कुमार यादव ने बताया कि शिवकुटी थाना में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने अपने प्रशिक्षक से शादी की थी और शादी के बाद दो-तीन साल तक साथ रहे।

Prayagraj Female constable accused her husband, father-in-law and brother-in-law converting her religion said adopted Buddhism for marriage later converted Islam | प्रयागराज: महिला कांस्टेबल ने अपने पति, ससुर और देवर पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया, कहा-शादी के लिए बौद्ध धर्म अपनाया, बाद में दोबारा इस्लाम धर्म कबूला

पति ने बौद्ध धर्म स्वीकार कर शादी की थी और बाद में दोबारा इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया।

Highlightsमहिला कांस्टेबल ने अपने पति, देवर और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है।दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।पति ने बौद्ध धर्म स्वीकार कर शादी की थी और बाद में दोबारा इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया।

प्रयागराज:प्रयागराज शहर के शिवकुटी थाना में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने अपने पति पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पति पर आरोप है कि उसने शादी के लिए बौद्ध धर्म अपनाया था लेकिन बाद में दोबारा इस्लाम धर्म कबूल कर लिया।

इसके अलावा, महिला कांस्टेबल ने अपने देवर पर भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है जो एक क्रिकेट खिलाड़ी है। महिला कांस्टेबल की शिकायत पर शिवकुटी थाना में महिला के पति इमरान खान उर्फ अशोक, देवर और ससुर के खिलाफ भारतीय दंड संहित (आईपीसी) की धारा 498-ए (क्रूरता), 323(जानबूझकर चोट पहुंचाना), 506(आपराधिक धमकी), 376 (यौन हमला), और 420 (धोखाधड़ी) सहित सुसंगत धाराओं और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सहायक पुलिस आयुक्त (शिवकुटी) राजेश कुमार यादव ने बताया कि शिवकुटी थाना में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने अपने प्रशिक्षक से शादी की थी और शादी के बाद दो-तीन साल तक साथ रहे। फिर कुछ विवाद होने पर महिला कांस्टेबल ने अपने पति, देवर और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। यादव ने शिकायत के हवाले से बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने धर्मपरिवर्तन करने के लिए उसे प्रताड़ित किया। पति ने बौद्ध धर्म स्वीकार कर शादी की थी और बाद में दोबारा इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया।

मामले में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराएं लगाए जाने के सवाल पर यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में विवेचक लखनऊ गए थे लेकिन महिला कांस्टेबल जांच से संतुष्ट नहीं है, इसलिए फिर से मैं विवेचक को महिला कांस्टेबल के साथ भेजूंगा। एसीपी ने बताया कि महिला और उसका पति दोनों ही पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और इनका एक बेटा भी है।

Web Title: Prayagraj Female constable accused her husband, father-in-law and brother-in-law converting her religion said adopted Buddhism for marriage later converted Islam

उत्तर प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे