आज से अयोध्या धाम जंक्शन कहिए जनाब!, 30 दिसंबर को पीएम मोदी दो नई ट्रेन वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 27, 2023 06:29 PM2023-12-27T18:29:04+5:302023-12-27T18:43:44+5:30

Ayodhya Ram Mandir: 21 दिसंबर अयोध्या दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन के निरीक्षण समय कहा था कि अयोध्या जंक्शन का नाम अयोध्या धाम जंक्शन रखा जाना चाहिए।

Ayodhya Ram Mandir Ayodhya Junction Railway Station renamed as Ayodhya Dham Junction PM Narendra Modi to flag off two new trains Vande Bharat and Amrit Bharat on December 30 | आज से अयोध्या धाम जंक्शन कहिए जनाब!, 30 दिसंबर को पीएम मोदी दो नई ट्रेन वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे

सांकेतिक फोटो

Highlightsअश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अयोध्या धाम जंक्शन करने की मांग की थी।आज रेल मंत्रालय ने अयोध्या धाम जंक्शन की घोषणा कर दिया।अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के भव्य भवन का लोकार्पण करेंगे।

त्रियुग नारायण तिवारी, अयोध्याः रेल मंत्रालय ने अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन कर दिया है। यह जानकारी अयोध्या के भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर अयोध्या दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन के निरीक्षण समय कहा था कि अयोध्या जंक्शन का नाम अयोध्या धाम जंक्शन रखा जाना चाहिए।

इसी के बाद से ही नामकरण को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। सांसद लल्लू सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अयोध्या धाम जंक्शन करने की मांग की थी। आज रेल मंत्रालय ने अयोध्या धाम जंक्शन की घोषणा कर दिया। मालूम हो की 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या धाम जंक्शन पर पहुंचकर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के भव्य भवन का लोकार्पण करेंगे।

वहीं से दो नई ट्रेन वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर आनंद विहार दिल्ली के लिए रवाना करेंगे। रेलवे स्टेशन परिसर पूरी तरह सजाया गया है। रात को विद्युत की सजावट अद्भुत और आकर्षक दिख रही है, जिसे देखने अयोध्या के साधु संत गृहस्थ पहुंच रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या दौरा एतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कमर कस ली है। तीन प्रमुख मंत्री अयोध्या में कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कैंप कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अयोध्या के सर्किट हाउस में कैंप करके पूरे कार्यक्रम की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सरजू होटल में कैंप कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक अयोध्या का दौरा करके स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके कुंभ जैसी स्वास्थ्य निर्देश दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक और अद्भुत बनाने के लिए 28 और 29 दिसंबर को अयोध्या में रहेंगे और बारीकी के साथ पूरे कार्यक्रम का निरीक्षण करेंगे।

Web Title: Ayodhya Ram Mandir Ayodhya Junction Railway Station renamed as Ayodhya Dham Junction PM Narendra Modi to flag off two new trains Vande Bharat and Amrit Bharat on December 30

उत्तर प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे