World Population Day: ये 8 हैं दुनिया के सबसे कम आबादी वाले देश, जनसंख्या 1 हजार से भी कम

By गुलनीत कौर | Published: July 11, 2019 07:12 AM2019-07-11T07:12:08+5:302019-07-11T07:12:08+5:30

बढ़ती जनसंख्या आजकल एक ख़तरा बनती जा रही है। चीन, भारत जैसे देशों की बढ़ती जनसंख्या ने ख़तरा पैदा कर दिया है। मगर दूसरी ओर कुछ देश ऐसे भी हैं जिनकी जनसंख्या नाम मात्र है।

World Population Day: See the list of world's smallest countries with population lower than one thousand | World Population Day: ये 8 हैं दुनिया के सबसे कम आबादी वाले देश, जनसंख्या 1 हजार से भी कम

World Population Day: ये 8 हैं दुनिया के सबसे कम आबादी वाले देश, जनसंख्या 1 हजार से भी कम

विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य जनसंख्या और उससे जुड़े मुद्दों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है। साल 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा पहली बार विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का फैसला किया गया था। लगभग तीन दशकों से इस दिवस को बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है।

यह दिन बढ़ती जनसंख्या से संबंधित समाधान मुद्दों को खोजने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए है। इस दिन को मनाने की प्रेरणा 11 जुलाई, 1987 को "फाइव बिलियन डे" से मिली। यह वह दिन था जब दुनिया की आबादी 5 बिलियन तक पहुंच गई थी। तब से अब तक यह दिन जनसंख्या से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मनाया जाता है।

बढ़ती जनसंख्या आजकल एक ख़तरा बनती जा रही है। चीन, भारत जैसे देशों की बढ़ती जनसंख्या ने ख़तरा पैदा कर दिया है। मगर दूसरी ओर कुछ देश ऐसे भी हैं जिनकी जनसंख्या नाम मात्र है। जी हां, आज हम आपके सामने 8 ऐसे देशों की लिस्ट पेश करने जा रहे हैं जिनकी जनसंख्या 1 हजार से भी कम है। देखें ये हैरान कर देने वाली लिस्ट:

1) वेटिकन सिटी
वेटिकन सिटी यूरोप का सबसे छोटा देश है। यह सिर्फ 44 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां की जनसंख्या सिर्फ 840 है।

2) मोनैको
मोनैको को दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश माना जाता है। इसकी जनसंख्या 38 से 39 हजार के बीच है।

3) नौरु
नौरु एक द्वीप है जो प्रशांत महासागर में स्थित है। यह देश 21.3 किलोमीटर के वर्ग में फैला है,। यहां की जनसंख्या 13 हजार के आसपास है।

4) सैन मैरिनो
सैन मैरिनो भी यूरोप का देश है जो मात्र 6.1 किलोमीटर के वर्ग में बना है। इसकी जनसंख्या 33,203 है।

यह भी पढ़ें: World Population Day 2019: ये असरदार SMS, Massage, Slogan, Quotes भेजकर लोगों करें जागरूक

5) तुवालु
तुवालु भी प्रशांत महासागर में स्थित एक छोटा सा द्वीप है यह 26 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है। इसकी जनसंख्या लगभग 11,097 है।

6) लिक्टनस्टीन
लिक्टनस्टीन पश्चिम यूरोप का देश है। इसकी सीमाएं स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया से मिलती हैं। यह देश 160 वर्ग किलोमीटर में फैला है। जनसंख्या 37 से 38 हजार के बीच है।

7) मार्शल आईलैंड
यह देश अतलांतिक महासागर में स्थित है। यह दुनिया का 7वां सबसे छोटा देश है। इसकी जनसंख्या 53,066 है।

8) मालदीव
हनीमून डेस्टिनेशन के लिए फेमस मालदीव भी छोटे देशों में गिना जाता है। यह 298 वर्ग में फैला है और इसकी जनसंख्या 4 लाख 17 हजार है।

English summary :
World Population Day 2019 is celebrated every year on 11th July. The aim of celebrating this day is to spread awareness among people about the population and its related issues. In 1989, the United Nations Development Program was decided to celebrate World Population Day for the first time.


Web Title: World Population Day: See the list of world's smallest countries with population lower than one thousand

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे