मुंबई लोकल ट्रेन ने 'लेडीज कोच' में किया ये खास बदलाव, तस्वीरें देखते ही गर्व से सीना चौड़ा हो जाएगा

By गुलनीत कौर | Published: May 31, 2019 09:38 AM2019-05-31T09:38:43+5:302019-05-31T09:38:43+5:30

वेस्टर्न रेलवे ने ना केवल मुंबई लोकल ट्रेन के लेडीज कोच के बाहर का लोगो बदला है बल्कि साथ ही लेडीज डिब्बे के अन्दर भी कुछ खास तस्वीरें लगाई हैं।

Western Railway changes logon of Mumbai local train ladies coach, added successful women Saina Nehwal, Kalpana CHawla, Mithali Raj pictures inside the coach | मुंबई लोकल ट्रेन ने 'लेडीज कोच' में किया ये खास बदलाव, तस्वीरें देखते ही गर्व से सीना चौड़ा हो जाएगा

Mumbai Local Train Ladies Coach

आजकल भारतीय लोग महिलाओं को समाज में विकास दिलाने की सिर्फ बात ही नहीं करते हैं, बल्कि समय समय पर उदाहरणों से अपने मकसद का सम्मान भी करते हुए दिखाई देते हैं, इसका ताजा उदाहरण वेस्टर्न रेलवे द्वारा दिया गया है जहां रेलवे बोर्ड ने मुंबई की लोकल ट्रेन के लेडीज कोच के बाहर लगा 'लोगो' यानी चिह्न बदल डाला है। पहले ये लोगो एक घूंघट की हुई महिला का था लेकिन अब यहां सूट-बूट पहनी मॉडर्न महिला की तस्वीर का लगा दी गई है। 

वेस्टर्न रेलवे ने यह जाहिर किया है कि आज की महिला सिर्फ घूंघट के पीछे छिपी हुई नहीं है बल्कि समाज में अपनी हिस्सेदारी देते हुए, पुरुषों के साथ कॉर्पोरेट जगत में कंधे से कंधा मिलाकर काम करना जानती है। महिलाओं के इस विकास को समर्पित यह लोगो मुंबई की सभी लोकल ट्रेनों के लेडीज कोच के बाहर लगा दिया गया है।

पहले था घूंघट वाली महिला का लोगो

पिछले कई सालों से मुम्बई लोकल ट्रेन के लेडीज डिब्बे के बाहर एक घूंघट वाली महिला का लोगो था। इस महिला का सिर ढंका हुआ था, चेहरे पर श्रृंगार था और थोड़ा शर्मीला मिजाज भी दर्शाया गया था। यह महिला पूरी तरह से एक संस्कारी और घरेलू भारतीय महिला की छवि को दर्शाती थी।

अब होगी सूट-बूट वाली महिला

वेस्टर्न रेलवे ने अब घूंघट वाली महिला को हटाकर फॉर्मल सूट पहनी महिला की तस्वीर लगा दी है। इस महिला ने काले रंग का कोट-सूट पहना है। महिला के बाल स्ट्रेट हैं, कानों में फॉर्मल ईयरिंग हैं और उसके हाथों की मुद्राएं उसके कांफिडेंस को दर्शाती हुई दिख रही हैं। ये महिला एक बेबाक, सफल महिला है।

लेडीज कोच के अन्दर लगी हैं तस्वीरें

बता दें कि वेस्टर्न रेलवे ने ना केवल मुंबई लोकल ट्रेन के लेडीज कोच के बाहर का लोगो बदला है बल्कि साथ ही लेडीज डिब्बे के अन्दर भी कुछ खास तस्वीरें लगाई हैं। डिब्बे के अन्दर प्रसिद्ध एवं सफल भारतीय महिलाओं जैसे कि साइना नेहवाल, क्रिकेटर मिताली राज, भारतीय अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला आदि महिलाओं की तस्वीरें लगाई हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई रूट पर ही दौड़ेगी दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें किराया, टिकट बुकिंग, रूट, टाइम टेबल

क्यों किए गए ये बदलाव?

वेस्टर्न रेलवे के अधिकारियों के अनुसार ये बदलाव समाज को आधुनिक महिला की छवि दिखाने के मकसद से किए गए हैं। आज की महिला कमजोर नहीं है, वह समाज में आगे बढ़ रही है, आत्मनिर्भर और सफल है। इसके अलावा पुरुषों को यह आसानी से दिख जाए कि यह महिला डिब्बा है, इसलिए डिब्बे के अन्दर भी महिलाओं की ही तस्वीरें लगाई गई हैं। 

Web Title: Western Railway changes logon of Mumbai local train ladies coach, added successful women Saina Nehwal, Kalpana CHawla, Mithali Raj pictures inside the coach

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे