हैरत में डालते हैं दुनिया के ये 5 अजीबोगरीब घर, किसी की दीवार है पारदर्शी तो किसी की चौड़ाई सिर्फ 3 फीट

By मेघना वर्मा | Published: August 20, 2018 07:30 AM2018-08-20T07:30:47+5:302018-08-20T07:30:47+5:30

जापान के टोक्यो शहर में एक ऐसा घर है जिसके अंदर आप को ऊपर से किसी भी मंजिल पर जाने के लिए फिसल के जाना पड़ेगा।

Top 5 Unusual Houses in the World | हैरत में डालते हैं दुनिया के ये 5 अजीबोगरीब घर, किसी की दीवार है पारदर्शी तो किसी की चौड़ाई सिर्फ 3 फीट

हैरत में डालते हैं दुनिया के ये 5 अजीबोगरीब घर, किसी की दीवार है पारदर्शी तो किसी की चौड़ाई सिर्फ 3 फीट

हर किसी का सपना होता है कि वह अपने खुद के घर में कभी ना कभी रहे। अपने परिवार और बच्चों के साथ लोग जिंदगी में सुकून के पल को अपने घर में बिताना चाहते हैं। वैसे ये घर दो कमरे का भी होता है और 100 कमरों का भी। कुछ लोग जहां छोटे घर में रहना पसंद करते हैं तो किसी को आलीशाम बंगला चाहिए होता है कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें विचित्र घरों में रहना पसंद होता है। आज हम आपको देश भर के कुछ ऐसे ही घरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने आप में ही काफी विचित्र हैं। 

1. पारदर्शी घर, जापान

जब कोई घर बनाता है तो है विशेष रुप से ध्यान देता है कि घर के अंदर पर्याप्त मात्रा में खिड़की और दरवाजे हों ताकि घर के अंदर अच्छी तरह से रोशनी आए। इससे ताजा  हवा भी घर के अंदर आती रहे। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए जापान के टोक्यो शहर में एक ऐसा घर बनाया गया है जो बिल्कुल पारदर्शी है। उसकी दीवारें शीशे की तरह पूरी पारदर्शी है। बाथरुम को छोड़ दिया जाए तो आप इस घर की दीवारों के बाहर से पूरा अन्दर तक देख सकते हैं। बाथरूम की दीवारों को छोड़कर सभी दीवारें बिल्कुल पारदर्शी बनाई गई हैं। इस घर को हाउस ऑफ एनी का नाम दिया गया है। 

2. स्लिम्मेस्ट हाउस, पोल्लैंड

आज दुनिया की आबादी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है तो लोगों को रहने की जगह भी कम होती जा रही है। इससे लोगों को अपना रहने का तरीका बदलना पड़ रहा है। ऐसे में पोलैंड शहर के अंदर एक ऐसा घर है जो दुनिया का सबसे स्लिम हाउस कहलाता है।

इस घर की चौड़ाई मात्र 92 सेंटीमीटर (3.02 फीट) और और अधिकतम चौड़ाई 152 सेंटीमीटर (4.9 9 फीट)  है। इस दो मंजिला घर में आपको सारी सुख-सुविधाएं भी मिल जाएंगी। 

3. स्लाइड हाउस, जापान

स्लाइड हाउस यानी की फिसलन वाला घर। जापान के टोक्यो शहर में एक ऐसा घर है जिसके अंदर आप को ऊपर से किसी भी मंजिल पर जाने के लिए फिसल के जाना पड़ेगा। जी हां ठीक वैसे ही जैसे बचपन में फिसलन वाले झूलों के ऊपर से नीचे आते थे। इस स्लाइड हाउस में एक भी जगह सीढ़ी नहीं बनाई गई है। एक से दूसरी मंजिल पर जाने के लिए आप स्लाइड की सहायता ले सकते हैं। इस घर को इसके मालिक ने अपने बच्चों को आरामदायक जिंदगी देने के लिए बनाया है। 

4. स्टोन हाउस, पुर्तगाल

यह पत्थर सा दिखने वाला घर पुर्तगाल में मौजूद है। इस घर का नाम का कासा डॉक है जिस का अंग्रेजी मतलब स्टोन हाउस होता है। इसका अजीब आकार 4 विशाल प्राकृतिक पत्थरों की वजह से हैं। जिसके पत्थर दीवार और छत की तरह काम करते हैं। इस घर का निर्माण 1972 में शुरू हुआ था और 2 साल बाद 1974 में पूरा हुआ। शुरू में इसको छुट्टियों में समय बिताने के लिए प्रयोग किया जाता था। मगह आज यह घर एक म्यूजियम है। इसमें घर की पुरानी तस्वीरें मौजूद हैं जो की पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।

5. सबसे छोटा घर, जर्मनी

इसे दुनिया का सबसे छोटा घर है कह सकते हैं। जर्मनी में बने इस घर का क्षेत्रफल 1 वर्ग मीटर का है। यह एक निवास स्थान है जिसको अपने अपार्टमेंट में या यहां तक कि एक मोबाइल कियोस्क के रूप में या एक अतिरिक्त कक्ष के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता। इस घर का वजन केवल 40 किलोग्राम है और आसानी से इसको चारों ओर ले जा सकते हैं। लकड़ी और फाइबर की मदद से बनें इस घर में में पहिये भी लगे हुए हैं। 

Web Title: Top 5 Unusual Houses in the World

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे