Surajkund Mela 2019 : 1 फरवरी से शुरू हो रहे सूरजकुंड मेले के लिए यहां मिल सकते हैं Free passes

By उस्मान | Published: January 30, 2019 11:01 AM2019-01-30T11:01:49+5:302019-01-30T11:01:49+5:30

Surajkund crafts Mela 2019 Date, Theme, Price: फरीदाबाद में हर साल लगने वाला इंटरनेशनल सूरजकुंड क्राफ्ट मेला (Surajkund International crafts Mela 2019) 1 फरवरी से शुरू होगा। हर साल की तरह इस साल भी यह मेला धमाकेदार तरीके शुरु किया गया। यह 33 वां मेला है।

Surajkund International crafts Mela 2019 date, free passes, tickets price, theme | Surajkund Mela 2019 : 1 फरवरी से शुरू हो रहे सूरजकुंड मेले के लिए यहां मिल सकते हैं Free passes

Surajkund Mela 2019 : 1 फरवरी से शुरू हो रहे सूरजकुंड मेले के लिए यहां मिल सकते हैं Free passes

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में हर साल लगने वाला इंटरनेशनल सूरजकुंड क्राफ्ट मेला (Surajkund International crafts Mela 2019) 1 फरवरी से शुरू होगा। हर साल की तरह इस साल भी यह मेला धमाकेदार तरीके शुरु किया गया। यह 33 वां मेला है। सूरजकुंड मेला एक सांस्कृतिक मेला है जिसमें देश भर की संस्कृति, ट्रेडिशन, खान-पान और विभिन्न कलाओं को शामिल किया जाता है। यहां देश-विदेश सभी जगहों से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। 

सूरजकुंड मेला 2019 की थीम (Surajkund International crafts Mela Theme)

33 वें सूरजकुंड मेला 2019 के लिए थीम राज्य महाराष्ट्र है। इस बार उन पर्यटकों को मेले का मजा आने वाला है, जो विशेष कलाकृतियों में रुचि रखते हैं क्योंकि उन्हें यहां महराष्ट्र  राज्य के कारीगरों द्वारा बनाई गई समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विशेष कलाकृतियां देखने को मिलेंगी।

  

कब से कब तक Surajkund crafts Mela date and time

33 वां इंटरनेशनल सूरजकुंड क्राफ्ट मेला 1 फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा। यह मेला सूरजकुंड मेला अथॉरिटी, हरियाणा टूरिज्म और टेक्स्टाइल, पर्यटन, कल्चर एंड एक्सटर्नल अफेयर्स मंत्रालय तीनों द्वारा मिलकर आयोजित किया जाता है। मेले में हर दिन भारत के किसी ना किसी ट्रेडिशन और कलाओं को प्रदर्शित किया जाता है। यह मेला पर्यटकों के लिए सुबह 10 बजे से शुरू होकर रात 7 बजे तक खुला रहता है। 

टिकट प्राइस (Surajkund crafts Mela Ticket Price)

इस बार के सूरजकुंड मेले की टिकट का रेट इस प्रकार है - वीकडेज यानी सोमवार से शुक्रवार तक की टिकट का दाम 120 रुपये है और वीकेंड यानी शनिवार-रविवार को यह टिकट 180 रुपये में मिलेगी। टिकट मेले के टिकट काउंटर के अलावा ऑनलाइन माध्यम in.bookmyshow.com से भी मिलती है। पिछली बार कुछ वर्गों के लिए मेले में फ्री एंट्री थी जिसमें शहीद हुए सैनिकों की पत्नियां और उनके परिजन शामिल थे। इसके अलावा दिव्यांगो को 50 फीसदी की छूट दी गई थी। संभव है इस बार भी यह नियम लागू होगा। सबसे अहम बात अगर आप मेले के फ्री पासेज surajkund mela free passes के लिए आप www.haryanatourism.gov.in पर विजिट कर सकते हैं यहांविभाग कार्यलय में संपर्क कर सकते हैं।

क्या है खास

सूरजकुंड मेले में देश की संस्कृति और लोक कलाओं को देखने के अलावा शॉपिंग के भी कई सारे ऑप्शन होते हैं। यहां हैंडीक्राफ्ट्स और हैंडलूम की भरमार होती है। यह चीजें आपको बाहर मार्किट में मिलना मुश्किल है। इन्हें आप सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। मेले में संगीत कार्यक्रम भी समय समय पर होते रहते हैं। 

English summary :
Surajkund International crafts Mela 2019 Date, Theme, Ticket Price Information in Hindi: The Surajkund International crafts Mela 2019, which takes place every year in Faridabad, adjacent to Delhi, will start from February 1.


Web Title: Surajkund International crafts Mela 2019 date, free passes, tickets price, theme

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे