श्रीलंका 1 अगस्त से फिर शुरू करेगा आगमन पर मुफ्त वीजा सेवा, भारतीय पर्यटकों को होगा लाभ

By उस्मान | Published: July 24, 2019 05:58 PM2019-07-24T17:58:10+5:302019-07-24T18:02:03+5:30

इस बार इस सेवा का लाभ भारत और चीन के पर्यटकों को भी मिलेगा। अप्रैल में ईस्टर के दिन हुए आतंकवादी हमले के बाद इस सेवा को रोक दिया था।

Sri Lanka includes India, China in free visa-on-arrival scheme, know date, procedure full details here | श्रीलंका 1 अगस्त से फिर शुरू करेगा आगमन पर मुफ्त वीजा सेवा, भारतीय पर्यटकों को होगा लाभ

श्रीलंका 1 अगस्त से फिर शुरू करेगा आगमन पर मुफ्त वीजा सेवा, भारतीय पर्यटकों को होगा लाभ

श्रीलंका ने देश के पर्यटन क्षेत्र को फिर पटरी पर लाने के लिए आगमन पर मुफ्त वीजा सेवा को फिर शुरू करने की घोषणा की। यह सेवा एक अगस्त से प्रभावी होगी। इस बार इस सेवा का लाभ भारत और चीन के पर्यटकों को भी मिलेगा। अप्रैल में ईस्टर के दिन हुए आतंकवादी हमले के बाद इस सेवा को रोक दिया था।

उल्लेखनीय है कि 21 अप्रैल को ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में नौ आत्मघाती हमलावरों ने तीन चर्च और कई लक्जरी होटल पर हमले को अंजाम दिया था। इसमें 258 लोगों की मौत हो गयी थी। घटना के बाद श्रीलंका ने 39 देशों को दी जाने वाली आगमन पर मुफ्त वीजा सेवा को बंद कर दिया था।

श्रीलंका ने बुधवार को जानकारी दी कि इस सेवा को फिर से शुरू किया गया है। यह एक अगस्त से प्रभावी होगी। समाचार पोर्टल श्रीलंका मिरर ने पर्यटन एवं ईसाई मामलों के मंत्री जॉन अमारातुंगे के हवाले से कहा है कि 39 देशों को दी जाने वाली इस सेवा को फिर से शुरू कर दिया गया है।

इस सेवा का विस्तार भारत और चीन के पर्यटकों तक किया गया है। पहले भारत और चीन के पर्यटकों को इस सेवा का लाभ नहीं मिलता था। थाईलैंड, यूरोपीय संघ के सदस्य देश, ब्रिटेन, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड और कंबोडिया के पर्यटकों के लिए यह सेवा पहले से उपलब्ध है। 

Web Title: Sri Lanka includes India, China in free visa-on-arrival scheme, know date, procedure full details here

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे