साउथ इंडिया के वो पांच टूरिस्ट स्पॉट जो आपका दिल जीत लेंगे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 27, 2017 10:41 AM2017-12-27T10:41:08+5:302017-12-27T11:03:00+5:30

अगर आप भी भारत के दक्षिणी छोर से प्यार करते हैं और वहां घूमने का शौक रखते हैं, तो अपनी ट्रेवल लिस्ट में इन जगहों के नाम भी जोड़ लीजिए क्योंकि साउथ इंडिया गए और ये नहीं देखा तो क्या देखा!

South India Tourism: Must visit these five places in south India | साउथ इंडिया के वो पांच टूरिस्ट स्पॉट जो आपका दिल जीत लेंगे

साउथ इंडिया के वो पांच टूरिस्ट स्पॉट जो आपका दिल जीत लेंगे

अगर आप ये दावा करते हैं कि आप भारत के दक्षिणी छोर की हर खूबसूरत जगह देख चुके हैं तो एक नजर जरा इस लिस्ट पर भी डालें। हो सकता है कि साउथ इंडिया घूमते हुए आपने ये सुन्दर जगहें छोड़ दी हों। इससे पहले कि आप पछताएं, डालें नजर इस लिस्ट पर और जल्द से जल्द यहां घूमने का प्लान बना लें। 

नागलापुरम हिल्स

अगर आप ट्रैकिंग का शौक रखते हैं तो साउथ इंडिया के नागलापुरम हिल्स को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल कर लें। शहर से 2 से 3 घंटे दूरी पर ये जगह सुन्दर पहाड़, बड़े-बड़े वृक्षों और झरनों से घिरी है। यहां जाने का प्लान बनाएं तो खाने-पीने का भरपूर सामान ले जाना ना भूलें, क्योंकि यहां दूर-दूर तक आपको कुछ नहीं मिलेगा। 

उब्बालमुडुगु फाल्स (टाडा फाल्स)

यह जगह भी ट्रैकिंग के लिए ही फेमस है और आन्ध्र प्रदेश के उत्तरी जिले चित्तूर में है। यह जगह इस इलाके में काफी प्रसिद्द है और यहां दूर-दूर से लोग आते हैं। 

अथिरापल्ली फाल्स

केरल के थ्रिसुर जिले के चलाकुडी में है ऐसा झरना जिसे 'भारत का नियाग्रा फाल्स' भी कहा जाता है। यह कोच्ची से 90 कि। मी। दूरी पर है। भव्य झरना, सुन्दर पक्षी और वन्य जीव-जंतुओं का खजाना है इस जगह पर।

स्कन्दगिरी फाल्स

प्रकृति से प्यार है तो इस जगह पर एक बार जाना बनता है। स्कन्दगिरी फाल्स बंगलोर के पास पड़ता है। ऊंचे पहाड़ और कुछ किले भी हैं यहाँ पर जो भारतीय इतिहास कि छवि बरकरार किये हुए हैं। 

डच सेमेट्री

तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बॉर्डर पर तटवर्ती शहर है पुलिकट, इस छोटे से शहर में भारत का बड़ा इतिहास है। पुर्तगालियों, नीदरलैंड वासियों और ब्रिटेनवासियों का यहां आना और यहां की सभ्यता का हिस्सा बनना, सब पहलुओं कि दर्शाती है ये जगह।

तो अगली बार जब भी साउथ इंडिया घूमने का प्लान कर रहे हों तो इन पांच जगहों को अपने डेस्टिनेशन में जरूर  शामिल करें, यहां ना सिर्फ रोमांचक अनुभव होगा बल्कि मन को भी  बहुत शांति मिलेगी।

Web Title: South India Tourism: Must visit these five places in south India

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :travelट्रेवल