इस देश में पैसे देकर जेल में रहते हैं लोग, वाई-फाई के साथ मिलता है टेस्टी फूड

By मेघना वर्मा | Published: August 12, 2018 07:44 AM2018-08-12T07:44:34+5:302018-08-12T07:44:34+5:30

यहां आपको सलाखों के पीछे टेबल पर खाना परोसा जाता है।

prison themed hotel in margate kent in hindi | इस देश में पैसे देकर जेल में रहते हैं लोग, वाई-फाई के साथ मिलता है टेस्टी फूड

इस देश में पैसे देकर जेल में रहते हैं लोग, वाई-फाई के साथ मिलता है टेस्टी फूड

भारत में कोई भी व्यक्ति जेल नहीं जाना चाहता। देश के लोग जेल का धरती का नर्क भी कहते हैं मगर हम अगर आपसे कहें कि एक ऐसा देश भी है जहां लोग पैसे देकर जेल में रहना पसंद करते हैं तो। जी हां हम मजाक नहीं कर रहे हम आज आपको एक ऐसे ही जेल के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लोग पैसे देकर रहने जाते हैं। इस जेल में रहना लोगों के लिए सजा नहीं बल्कि मजा है। दरअसल, यह एक जेल थीम बेस्ड होटल है, जिसमें लोग जेल की जिंदगी का अनुभव मजे के साथ कर सकते हैं। आप भी जानिए क्या है इस जेल की खासियत। 

मार्गेट के केंट सिटी में बना है यह होटल

मार्गेट के केंट सिटी बने इस जेल थीम होटल में आपको हर चीज असली जेल की तरह ही लगेगी। मार्गेट में  द बूथ पेनी रोप के नाम ने जाना जाने वाला यह होटल अपने गेस्ट को जेल की सलाखों के पीछे एक रात बिताने का मौका देता है।

खर्च करने पड़ते हैं 75 पाउंड

इस होटल में रहने के लिए टूरिस्ट एक रात का 75 पाउंड पैसे देते हैं। इस होटल में बेडरूम से लेकर, कुर्सी और बेड तक सारी चीजे जेल जैसी हैं मगर आपको यह होटल का लुक और मजा भी देते हैं। जेल थीम पर बेस्ड इस होटल में खाना सर्व करने के लिए वेटर्स भी जेलर की तरह ड्रैसअप होते हैं लेकिन यहां पर आराम की भी कोई भी कमी नहीं है।

हिटर और गर्म पानी की है सुविधा

मार्गेट बहुत ही ठंडा इलाका है। इसलिए गेस्ट की सहूलित के लिए इस होटल में ब्लैंकेट के साथ हिटर, और गर्म पानी की बोतल की सुविधा भी हैं, जिससे गेस्ट को कोई परेशानी नहीं होती। इतना ही इस जेल में रहने वाले गेस्ट को वाई-फाई की सुविधा भी दी जाती है।

मिलता है टेस्टी फूड

वैसे तो दुनिया में जेल थीम पर बेस्ट बहुत से रेस्टोंरेट है लेकिन इसमें आपको असली जेल में रहने जैसा अनुभव होता है। यहां आपको सलाखों के पीछे टेबल पर खाना परोसा जाता है। कैदी और जेलर की ड्रेस में वेट्रर्स आपकी मेहमाननवाजी करते हैं। आप यहां बिना जुर्म किए ही जेल की हवा और टेस्टी फूड खा सकते हैं।

Web Title: prison themed hotel in margate kent in hindi

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे