यही हैं वो चार जगहें, जहां जाने वाले शायद ही लौट पाते हैं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 17, 2017 10:54 AM2017-12-17T10:54:27+5:302017-12-17T12:44:11+5:30

दुनिया में ऐसी बहुत सी खतरनाक जगहें हैं जहां जाना मतलब मौत को गले लगाना है। यहां जाने से पहले हजार बार सोचें।

This is the 'place of death' of the world, think thousand times before going | यही हैं वो चार जगहें, जहां जाने वाले शायद ही लौट पाते हैं

यही हैं वो चार जगहें, जहां जाने वाले शायद ही लौट पाते हैं

आप अपने एरिया के भले ही खतरों के खिलाड़ी क्यों न हो लेकिन कुछ ऐसे खतरानाक जगह होते हैं जहां आपकी हिम्मत भी आपका साथ छोड़ देती है। दुनिया में ऐसी बहुत सी खतरनाक जगह है जो इंसानों के लिए बंद कर दिया गया है। जापान का हॉट ब्लड स्प्रिंग, किवू लेक, आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताएंगे जो अपने जमाने में मौत की जगह कहलाती थी। जहां चले जाना तो आसान सा लेकिन वहां से दोबारा वापस आना बेहद ही मुश्किल। 

खूनी पोखर (जापान)


दुनिया में ऐसी बहुत सी खतरनाक जगहें हैं जहां जाना मतलब मौत को गले लगाना है। ऐसी खतरनाक जगहों के शुरुआत में ही साफ-साफ निर्देश लिखा होता है कि यह जगह खतरों से भरा है और इसे इंसानों के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसा ही एक जगह जापान में है जो बेहद ही खतरनाक है वो जगह है हॉट ब्लड स्प्रिंग यानी खूनी पोखर।

इसके नाम से ही आपको अंदाजा लग गया होगा कि यह जगह कितना खतरनाक होगा। यह जगह जापान के ओनन जिले में स्थित है। यह एक ऐसा तालाब है जिसका तापमान 194 फैरेनहाइट होता है। इस तालाब में लोहे और नमक की मात्रा काफी होती है और इसलिए इस पोखर का पानी खूनी लाल रंग का होता है। इसे जापानी भाषा में 'जिगुको मेगुरी' कहते हैं जिसका हिंदी में मतलब होता है 'नरक का द्वार' भी कहा जाता है। तालाब से निकल रही नीले रंग की कीचड़ के बुलबुले आपको हैरान कर देगी। क्योंकि तालाब के पानी की सतह से भाप वाष्पित होती रहती है। इस तालाब में मगरमच्छ में अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। नरक के द्वार में अगर आपके पैर गलती से फिसल गए तो जिंदा नहीं बच पाएगे। वर्तमान में यह खूनी पोखर आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। 

किवु लेक (अफ्रीका)

विश्व भर में अफ्रीका के जंगल बेहद ही प्रसिद्ध है। दूसरा सबसे बड़ा जंगल 'कांगो रेन फॉरेस्ट' के अलावा अफ्रीका में ऐसी बहुत सी चीज़े है जिसे जानना बेहद दिलचस्प होगा। अफ्रीका के किवु लेक के बारे शायद कम ही लोग जानते होंगे। यह अफ्रीका के सबसे खतरनाक जगहों में से एक है। यहां एक झील है जिसके अंदर रहस्यों का पुलिंदा छिपा हुआ है। यह झील अफ्रीका महाद्वीप के डेमोक्रेटिव रिपब्लिक कांगो और रवांडा की सीमा के बीच स्थित है। यह विश्व के अनोखे झील में से एक है। झील में लगभग 256 घन किलोमीटर कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ 2) और 65 घन मीटर मीथेन गैस मौजूद हैं।इस झील के आसपास कई इलाके हैं। अगर इस जहरीली गैस झील की सतह के ऊपर आ जाए तो इस इलाके में बसे 20 लाख लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।

स्नैक आईलैंड  (ब्राजील)


सांप से किसे डर नहीं लगता है। हम बचपन से ही सांपों के बारे कई कहानियां पढ़ते और सुनते चले आ रहे हैं। जिस प्रकार से इंसानों के रहने के लिए गांव, कस्बा, शहर होता है वैसे ही सांपों के रहने के लिए एक पूरा आईलैंड है जहां केवल सांप ही सांप रहते है। उस आईलैंड का नाम 'इलहा डी क्विमाडा ग्रांड' का है जिसे स्नेक आयलैंड भी है। यह ब्राजील के साओ पालो द्वीप का तट पर स्थित है। इसे गोल्डन लांसहेड सर्प की प्रजाति का घर कहा जाता है। यहां पर इन सांपो कि संख्या इतनी अधिक है कि हर एक वर्ग मीटर में पांच सांप रहते है यानि कि आपके सिंगल बेड जितनी जगह में दस सांप और डबल बेड जितनी जगह में 20 सांप। 

ये सांप बेहद जहरीले होते है। इन सांप के काटने से आदमी 10 से 15 मिनट के अंदर मर जाता है। पुरे ब्राजिल मे सांपो के काटने से होने वाली मौतों में से 90 प्रतिशत मौतों के लिए यही सांप जिम्मेदार है। वर्तमान में ब्राजील की नेवी ने लोगों के यहां प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।

आओकिगाहा (जापान)

अक्सर लोगों के आत्महत्या करने के पीछे कुछ कारण जरूर होता है। कोई अपना राज चिट्ठी में छोड़ कर आत्महत्या करता है तो कोई किसी को बता कर। लेकिनआत्महत्या लोग अपने मर्जी से ही करते हैं। आत्महत्या के लिए लोग एकांत और सूनसान जगहों की तलाश करते हैं। जरा ठहरिए और सोचिए कि क्या कोई ऐसी जगह होती है जहां लोग सिर्फ आत्महत्या करने के लिए जाते हैं। ऐसा ही एक जगह जापान में आओकिगाहा है जो कभी आत्महत्या करने की जगह के लिए बदनाम हुआ करता था। 60 साल पहले यह जगह आत्महत्या करने की सबसे पसंदीदा जगह थी। लेकिन अब नहीं है। अब इस जगह को बंद कर दिया गया है।

यह जगह किसी भूतहा जगह से कम नहीं है। यहां सरकार द्वारा प्रतिबंध लगा है। किसी तरह की फोटोग्राफी नहीं कर सकते हैं। इसके बावजूद हर साल यहां दर्जनों लोग अपनी जान देने किसी न किसी तरह से पहुंच ही जाते हैं।


एक रिपोर्ट के मुताबिक एक बार इस जंगल में नताली डोर्मर नाम की महिला ने एक खोई लड़की को ढूंढने के लिए गई थी। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ये बेहद घटिया जगह है। मैं जंगल में सिर्फ 5 फिट घुस पाई, जबकि मेरे ड्राइवर ने कदम तक आगे नहीं बढ़ाया। मुझे पेड़ों की तस्वीरें लेनी थी। लेकिन तभी लगा कि जमीन ऊपर उठ रही है। नताली ने कहा कि यहां के बारे में जापानियों का कहना है कि ये बेहद भूतिया जगहें हैं। 16 वर्ग मील तक फैले इस जंगल को दूसरी ही दुनिया कहा जाता है।

Web Title: This is the 'place of death' of the world, think thousand times before going

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे