मोदी ने सिक्किम को दिया पहला एयरपोर्ट, अब 3 से 4 घंटे में पहुंच सकेंगे इन 4 खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस पर

By मेघना वर्मा | Published: September 24, 2018 12:17 PM2018-09-24T12:17:37+5:302018-09-24T12:18:49+5:30

नए एयरपोर्ट से होकर जाते हुए ना सिर्फ आपका समय बचेगा बल्कि अब आप सुकून से सिक्किम के इस सबसे खूबसूरत दर्रे की सैर भी कर पाएंगे।

narendra modi inaugurate sikkim pakyong airport know the tourist placec in sikkim and distance from airport | मोदी ने सिक्किम को दिया पहला एयरपोर्ट, अब 3 से 4 घंटे में पहुंच सकेंगे इन 4 खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस पर

मोदी ने सिक्किम को दिया पहला एयरपोर्ट, अब 3 से 4 घंटे में पहुंच सकेंगे इन 4 खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस पर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सिक्किम को पहला एयरपोर्ट का तोहफा देने जा रहे हैं। सिक्किम में पाकयोंग हवाई अड्डे का उद्घाटन करके आज सिक्किम को देश के अन्य और शहरों से जोड़ने का काम किया जा रहा है। हलांकि अभी तक सिक्किम के सबसे करीबी एयरपोर्ट यहां से 124 किलोमीटर की दूरी पर था मगर इस नए पाकयोंग हवाई अड्डे के साथ अब सिक्किम के साथ डायरेक्ट जुड़ा जा सकता है। अब आपको सिक्किम तक आने के लिए ट्रेन की लम्बी जर्नी नहीं करनी पड़ेगी। ना तो दूर किसी दूसरे एयरपोर्ट से बाइरोड आना पड़ेगा। अब आप डायरेक्ट सिक्किम के पाकयोंग शहर से जुड़ सकते हैं।  

आपको बता दें यह नया एयरपोर्ट पाकयोंग क्षेत्र से 30 किलोमीटर दूर पर स्थित होगा। जिसे एक खूबसूरत पहाड़ी की चोटी पर बनाया गया है। वैसे तो ये एयरपोर्ट अपने आप में ही खूबसूरत है लेकिन सिक्किम के कुछ टूरिस्ट अट्रैक्शन तक पहुंचना अब आसान हो जाएगा। आज हम आपको सिक्किम के ऐसे ही पर्यटन स्थल के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप अपना नेक्सट ट्रिप प्लान कर सकते हैं। 

1. युक्सोम

View this post on Instagram

सिक्किम की खूबसूरती देखनी हो तो आप इसकी पहली राजधानी युक्सोम की सैर कर सकते हैं। एयरपोर्ट से यहां तक पहुंचने के लिए मात्र 5 घंटे का सफर तय करना होगा। बताया जाता है कि सिक्किम के पहले श्रेष्ठ शासक ने 1641 में तीन विद्वान लामाओं से इस शहर का शुद्धिकरण कराया था। नोर्बुगांगा कोर्टेन में इस बात के सबूत भी मौजूद है। सिक्किम में इस जगह को सबसे पवित्र बताया जाता है, क्योंकि सिक्किम का इतिहास ही यहां से शुरू होता है। यह प्रसिद्ध माउंट कंचनजंघा की चढ़ाई के लिए बेस कैम्प भी है। आप जब भी सिक्किम आएं युक्सोम की सैर करना ना भूलें।  

2. सोम्गो लेक

View this post on Instagram

पहाड़ो के साथ सिक्किम में झीलों के व्यू भी आपके मन को भा जाएंगे। इन्हीं झीलों में से एक है सोम्गो लेक। जहां पहले इस लेक तक पहुंचने के लिए आपको 7 से 8 घंटे लगते थें वहीं अब यहां तक आप मात्र 3 घंटे में पहुंच सकते हैं। यह झील एक किलोमीटर लंबी और अंडाकार आकार की है। यहां रहने वाले लोग इसे बेहद पवित्र मानते हैं। वैसे तो साल भर यह झील खूबसूरत होती है मगर मई और अगस्त में इसकी छठा देखते बनती है। दुर्लभ किस्मों के फूल यहां देखे जा सकते हैं। इनमें बसंती गुलाब, आइरिस और नीले-पीले पोस्त शामिल हैं। झील में वॉटर एनिमल और पक्षियों की कई प्रजातियां मिलती हैं। लाल पांडा के लिए भी यह एक मुफीद जगह है। सर्दियों में झील का पानी जम जाता है। 

3. नाथुला दर्रा

View this post on Instagram

आपने भी कभी ना कभी नाथुला दर्रा पर बाइकिंग करने का मन बनाया होगा। पाकयोंग हवाई अड्डे से यहां तक का सफर सिर्फ 3 घंटे का होगा। नए एयरपोर्ट से होकर जाते हुए ना सिर्फ आपका समय बचेगा बल्कि अब आप सुकून से सिक्किम के इस सबसे खूबसूरत दर्रे की सैर भी कर पाएंगे। 14,200 फीट की ऊंचाई पर, नाथु-ला दर्रा भारत-चीन सीमा पर स्थित है। सिक्किम को चीन के तिब्बत स्वशासी क्षेत्र से जोड़ता है। यहां की यात्रा आपकी सारी थकान और चिंताओं को दूर कर देगी। धुंध से ढंकी पहाड़ियां, टेढ़े-मेढ़े रास्ते और गरजते झरने और रास्ता तो अद्भुत है। इस जगह जाने के लिए पर्यटकों के पास परमिट होना चाहिए।

4. पेलिंग

View this post on Instagram

पेलिंग तेजी से लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनता जा रहा है। 6,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित इसी जगह से दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट कंचनजंघा को सबसे करीब से देखा जा सकता है। नए एटरपोर्ट के साथ आप यहां सिर्फ 4 से साढ़े चार घंटे के अन्दर पहुंच सकते हैं। यह स्थान तो खूबसूरत है ही, पेलिंग के अन्य आकर्षण हैं सांगा चोइलिंग मोनास्ट्री, पेमायंगत्से मोनास्ट्री और खेचियोपालरी लेक।  

Web Title: narendra modi inaugurate sikkim pakyong airport know the tourist placec in sikkim and distance from airport

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे