लाइव न्यूज़ :

भारत का ऐसा मंदिर जहां प्रसाद के रुप में चढ़ाते हैं 'चॉकलेट'

By धीरज पाल | Updated: January 4, 2018 15:03 IST

केरल में एक ऐसा मंदिर जहां भगवान को प्रसाद के रूप में लड्डु या कोई अन्य मिठाई नहीं बल्कि चॉकलेट चढ़ाते हैं।

Open in App

भारत में एक से बढ़कर एक मंदिर हैं जिसकी अपनी-अपनी मान्यता और परंपरा है। लोग अपनी आस्था के अनुसार मंदिर में जाते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और प्रसाद चढ़ाते हैं। अक्सर श्रद्धालु मंदिरों में जाकर देवी-देवताओं को लड्डु या कोई भी अन्य मिठाई का भोग लगाते हैं। लेकिन केरल में एक ऐसा मंदिर है जहां भगवान को प्रसाद के रूप में चॉकलेट चढ़ाते हैं। बात थोड़ी हैरान कर देने वाली है, लेकिन सच है।

मंदिर के बारे में

यह अद्भुत मंदिर केरल के अलेप्पी या अलाप्पुझा में स्थित है। इस मंदिर की काफी मान्यता है, यहां आए दिन भक्तों की भारी भीड़ देखी जा सकती है। भक्तगण भगवान को चॉकलेट का भोग लगाते हैं और बाद में यही चॉकलेट उन्हें प्रसाद के रुप में मिलती है। 

कौन हैं मुरुगन

यह मंदिर मुरुगन स्वामी को समर्पित है। मुरुगन, कार्तिकेय या सुब्रह्माण्यम भगवान शिव के पुत्रों के ही नाम हैं। बस अलग-अलग जगहों पर इन्हें अलग-अलग नाम से जाना जाता है। इस मंदिर में हर धर्म, जाति और संप्रदाय के लोग भगवान मुरुग का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। जिसके लिए वे ढेर सारी चॉकलेट लाते हैं। 

क्यों चढ़ाते हैं चॉकलेट

इस मंदिर में चॉकलेट चढ़ाने की परंपरा कुछ 8 साल पहले से शुरू हुई। इसके पीछे एक किंवदंती काफी प्रचलित है। माना जाता है कि मंदिर के पास के एक गांव में एक बच्चा बीमार था। बीमारी इतनी गंभीर थी कि बच्चे की बचने की उम्मीद कम थी। एक रात में सोते हुए बच्चे ने सपने में देखा कि वह भगवान मुरुगन को पुकार रहा है। सपने में हां दूसरे दिन वह अपने माता- पिता के साथ मंदिर आया है और मंच चॉकलेट भगवान मुरुगन के साथ साझा किया। बच्चे की मासूमियत के आगे हार मुरुगन भगवान ने मंच का चॉकलेट स्वीकर कर लिया। इसके बाद बच्चे की तबियत एकदम ठीक हो गई। धीरे-धीरे ये किंवदंती तेजी से बढ़ने लगी। उसके बाद से मंदिर में चॉकलेट चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई। अब मंदिर में प्रसाद के रुप में चॉकलेट को चढ़ाते भी हैं और प्रसाद के रुप में चॉकलेट वितरित भी करते हैं। 

स्पेशल  'बाल प्रसाद'

यह मंदिर बच्चों के सबसे पसंदीदा मंदिरों में से एक है। मंदिर में बच्चों को प्रसाद के रुप में स्पेशल बाल प्रसाद का वितरण किया जाता है। जिसमें बच्चों को मंच चॉकलेट दिया जाता है। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

मुसाफ़िर अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य