लाइव न्यूज़ :

शिव के कहने पर आज भी इस मंदिर के शिवलिंग पर बिजली गिराते हैं इंद्र देव

By धीरज पाल | Updated: January 12, 2018 18:36 IST

जिस पहाड़ी पर यह मंदिर विराजित है कहते हैं वह एक राक्षस के शरीर पर बना है।

Open in App

इस शिवलिंग पर इंद्रदेव गिराते हैं बिजली 

पौराणिक कथाओं में कहा जाता था कि जब कभी भगवान शिव क्रोध में होते हैं तो वो ताडंव करने लगते हैं जिससे धरती हिल जाती है, तेज हवाएं चलने लगती हैं और बादल गरजने लगते हैं। ऐसा नजारा आज भी देखने को मिलता है। जी हां, यह नजारा देवभूमि यानी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में देखने को मिलता है। 

दिल्ली से 600 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, खूबसूरत पहाड़ों से घिरा है शहर कुल्लू। वैसे तो यह जगह अपने सौंदर्य के लिए विश्व भर में जानी जाती है। आए दिन हजारों पर्यटक आते हैं। लेकिन इस जगह से भगवान शिव की एक रोचक कथा भी जुड़ी है।

कोई भी कुल्लू में छुट्टियां बिताने जाता है तो वहां की सुंदरता देख मोहित हो जाता है। इतना ही नहीं यहां बार-बार आने का मन करता है। कुल्लू पूरे भारत में अपनी सुंदर घाटियों के लिए जाना जाता है। इन्हीं हरी-भरी घाटियों के बीच ‘बिजली महादेव’ नाम का एक मंदिर स्थित है।

यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर का नाम बिजली महादेव मंदिर होने के पीछे एक दिलचस्प किंवदंती है। कई वर्षों पहले हुई एक घटना के आधार पर यहां बिजली महादेव नाम का मंदिर बनाया गया था।

गांव के नाम पर पड़ा बिजली मंदिर

कुल्लू में स्थित इस मंदिर का नाम ही बिजली महादेव नहीं है। जिस पहाड़ पर यह मंदिर बना हुआ है, उसके साथ पास में स्थित गांव का नाम भी बिजली महादेव ही है, लेकिन क्या है इस नाम के पीछे का रहस्य? जिस पहाड़ पर यह मंदिर बना हुआ है, उसके साथ पास में स्थित गांव का नाम भी बिजली महादेव ही है। 

इसके अलावा इस मंदिर का एक राज है कि मंदिर में स्थापित शिवलिंग में बिजली गिरती है। इसके पीछे एक पौराणिक कहानी प्रचलित है। घाटी के लोगों का मानना है कि कई हजार वर्ष पूर्व कुल्लू की इस घाटी में कुलान्त नामक दैत्य रहता था।

ये किंवदंती प्रचलित है 

कहा जाता है कि यह दैत्य अजगर की तरह दिखता था और बेहद विशाल भी था। कुल्लू के पास व्यास नदी बहती है। उस दैत्य की नजर इसी नदी पर थी। कुलान्त दैत्य का मकसद व्यास नदी के प्रवाह को रोककर घाटी को जलमग्न करना था ताकि वह घाटी में रह रहे जीव-जंतुओं को मिटा सके।

लेकिन उसका यह मकसद कामयाब ना हो सका। कुलान्त दैत्य की इस साजिश का पता भगवान शिव को लगा। भगवान शिव ने जल्द ही कुलान्त दैत्य को सबक सिखाने की योजना बनाई।वे उसके सामने प्रकट हुए और सबसे पहले उसके पास जाने के लिए उसे अपने विश्वास में ले लिया। भगवान शिव ने उसके कान में कहा कि ‘तुम्हारी पूंछ में आग लग गई है’। इतना सुनते ही जैसे ही उस दानव ने पीछे मुड़कर देखा, तभी भगवान शिव ने उसके सिर पर अपने त्रिशूल से एक जोरदार वार किया।

उस वार से कुलान्त राक्षस की मौत हो गई। माना जाता है कि जैसे ही उसकी मौत हुई, उसका पूरा शरीर एक विशाल पर्वत में तब्दील हो गया। कुलान्त के शरीर ने इतना बड़ा आकार लिया कि यह वर्तमान कुल्लू के एक बड़े भाग को घेरता है।

मान्यता है कि कुल्लू घाटी का बिजली महादेव से रोहतांग दर्रा और उधर मंडी के घोग्घरधार तक की घाटी कुलान्त के शरीर से निर्मित है। संक्षेप में यह भी कहा जाता है कि शायद कुल्लू घाटी का नाम इसी कुलान्त दैत्य के नाम से ही पड़ा है। मान्यता है कि दैत्य को मारने के बाद भगवान शिव ने इंद्र देवता को इस पर्वत पर हर बाहरवें साल में बिजली गिराने का आदेश दिया गया था।

मान्यता है कि कुल्लू घाटी का बिजली महादेव से रोहतांग दर्रा और उधर मंडी के घोग्घरधार तक की घाटी कुलान्त के शरीर से निर्मित है। संक्षेप में यह भी कहा जाता है कि शायद कुल्लू घाटी का नाम इसी कुलान्त दैत्य के नाम से ही पड़ा है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

मुसाफ़िर अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य