मानसून में गलती से भी इन 4 जगहों की सैर ना करें, ट्रिप का मजा हो जाएगा किरकिरा

By गुलनीत कौर | Published: July 13, 2019 10:31 AM2019-07-13T10:31:58+5:302019-07-13T10:31:58+5:30

बारिश के दिनों में पहाड़ों पर जाना बेहद जोखिम भरा होता है। किसी भी समय होने वाली लैंडस्लाइड आपको मुश्किल में डाल सकती है। इसलिए मानसून में उत्तराखंड जाने का प्लान ना बनाएं। इसे कुछ समय के लिए टाल दें तो बेहतर होगा।

Monsoon Travel Tips: Strictly avoid these 4 travel destinations of India to visit in monsoon season | मानसून में गलती से भी इन 4 जगहों की सैर ना करें, ट्रिप का मजा हो जाएगा किरकिरा

मानसून में गलती से भी इन 4 जगहों की सैर ना करें, ट्रिप का मजा हो जाएगा किरकिरा

हम में से कई लोगों को जैसे ही लंबा वीकेंड मिलता है तो हम कहीं घूमने का प्लान बना लेते हैं। शहर के पास या कई बार एक एक्स्ट्रा छूती लेकर वीकेंड को और भी लंबा करके कहीं दूर निकल जाते हैं। ताकि रोजाना की दौडभाग से हमें थोड़ा ब्रेक मिल सके। मगर इस समय देशभर में मानसून चल रहा है।

अगर इस समय आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कुछ जगहों को अवॉयड करना चाहिए। क्योंकि बारिशों में यहां जाना आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। ऐसे में आप एन्जॉय अन्हीं कर पाएंगे। तो हम यहां आपको 5 जगहों की एक लिस्ट देने जा रहे हैं, जहां मानसून में ट्रेवल नहीं करना चाहिए। देखें:

1) चेन्नई

मानसून में चेन्नई में जमकर बारिश होती है। बाढ़ के भी हालात पैदा हो जाते हैं। ऐसे में चेन्नई में वेकेशन मनाने का आपका प्लान फेल हो जाएगा। आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। इसलिए अगर चेन्नई जाने का मन भी हो तो मानसून गुजर जाने तक का इंतजार करें।

2) मुंबई

मुंबई की बारिश नहीं देखी तो क्या देखा। अगर किसी दोस्त की ऐसी सलाह सुनकर मानसून में मुंबई घूमने का प्लान बनाया है तो उसे फ़ौरन कैंसिल कर दें। क्योंकि मानसून में यहां इतनी बारिश होती है कि पूरी मुंबई रुक जाती है तो फिर पर्यटन के लिए तो हालात और भी बुरे होंगे।

3) उत्तराखंड

बारिश के दिनों में पहाड़ों पर जाना बेहद जोखिम भरा होता है। किसी भी समय होने वाली लैंडस्लाइड आपको मुश्किल में डाल सकती है। इसलिए मानसून में उत्तराखंड जाने का प्लान ना बनाएं। इसे कुछ समय के लिए टाल दें तो बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें: IRCTC Online Ticket Booking: अकाउंट से पैसे कट गए लेकिन टिकट बुक नहीं हुई? जानिए ऐसे में क्या करें

4) सिक्किम

सिक्किम बेहद खूबसूरत जगह है। जहां नजर घुमाओ वहां हरियाली, दिल लुभाने वाले खूबसूरत पहाड़ और सिक्किम के लोग। सभी कुछ बेहतरीन है। मगर बारिशों में यहां के हालात बुरे हो जाते हैं। पहाड़ तो दूर, सड़कों पर भी चलना मुश्किल हो जाता है।

Web Title: Monsoon Travel Tips: Strictly avoid these 4 travel destinations of India to visit in monsoon season

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे