केदारनाथ में मंदिर के पास हैं ये 5 खूबसूरत जगहें, इन्हें देखे बिना ट्रिप है अधूरा, जानें मंदिर से इनकी दूरी, पहुंचने का तरीका

By गुलनीत कौर | Published: June 12, 2019 11:48 AM2019-06-12T11:48:31+5:302019-06-12T11:48:31+5:30

केदारनाथ से कुछ ही किलोमीटर की दूर पर बेहद खूबसूरत जगहें हैं। ये मंदिर नहीं है बल्कि खूबसूरत ताल और एडवेंचर करने की जगहें हैं। मंदिर के दर्शन के अलावा इन जगहों के लिए भी थोड़ा समय निकालने से आपका केदारनाथ का ट्रिप पैसा वसूल बन जाएगा।

Kedarnath Trip: 5 most famous and beautiful places near Kedarnath one must visit, Know distance from kedarnath and how to reach there | केदारनाथ में मंदिर के पास हैं ये 5 खूबसूरत जगहें, इन्हें देखे बिना ट्रिप है अधूरा, जानें मंदिर से इनकी दूरी, पहुंचने का तरीका

केदारनाथ में मंदिर के पास हैं ये 5 खूबसूरत जगहें, इन्हें देखे बिना ट्रिप है अधूरा, जानें मंदिर से इनकी दूरी, पहुंचने का तरीका

भगवान शिव के भक्त हर साल उनके धाम बद्रीनाथ और केदारनाथ जाने के लिए संघर्ष करते हैं। कुछ इसमें सफल हो जाते हैं तो कुछ अगले साल का इंतजार करते हैं। लेकिन अगर आप इस बार केदारानाथ जा रहे हैं तो अपने प्लान में थोड़ा बदलाव लाएं। सिर्फ मंदिर जाने के मकसद से ट्रिप का टाइम टेबल ना बनाएं। क्यूंकि केदारनाथ के आसपास भी देखने लायक कई ऐसी जगहें हैं जो आपका दिल मोह लेंगी।

केदारनाथ के पास हैं ये 5 खूबसूरत जगहें

केदारनाथ से कुछ ही किलोमीटर की दूर पर बेहद खूबसूरत जगहें हैं। ये मंदिर नहीं है बल्कि खूबसूरत ताल और एडवेंचर करने की जगहें हैं। मंदिर के दर्शन के अलावा इन जगहों के लिए भी थोड़ा समय निकालने से आपका केदारनाथ का ट्रिप पैसा वसूल बन जाएगा। आप कई सारी यादें बटोरकर अपने साथ लाएंगे। तो चलिए आपको उन 5 जगहों और वहां तक पहुँचने का तरीका बताते हैं।

1) गांधी सरोवर

केदारनाथ से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर है गांधी सरोवर। इसे गांधी ताल और चोराबरी ताल के नाम से भी जाना जाता है। यह खूबसूरत ऊंचे पहाड़ों से घिरा हुआ ताल है जिसके एखूब्सूरती द्केहने ही बनती है। यहां ताल के किनारे लोग पिकनिक करते हैं, ठंडी मजेदार हवा का आनंद लेते हैं और कुछ लोग तो यहां पहुंचकर योग-मेडिटेशन भी करते हैं।

2) मयाली पास ट्रेक

पहाड़ों पर जाएं और ट्रेकिंग का मजा ना लें तो फिर पहाड़ों में जाने का अकोई मतलब नहीं है। मयाली पास ट्रेक केदारनाथ से सिर्फ 15 किलोमीटर की दूरी पर ही है। सड़क मार्ग से आप आधे घंटे के अन्दर यहां पहुंच सकते हैं। यहां जाएं तो एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का मजा लें।

3) वासुकी झील

केदारनाथ के आसपास कई साड़ी छोटी छोटी झेलीं हैं लेकिन इनमें वासुकी झील सबसे अधिक प्रसिद्ध है। यह झील समुद्र तल से करीब 4135 मीटर की ऊंचाई पर है। आसपास सुन्दर और विशाल पहाड़ हैं। तस्वीरें खिंचवाने के लिए ये जगह बेस्ट है। यहां आकर लोग योग-मेडिटेशन भी करते हैं। 

4) सोनप्रयाग

गौरीकुंड से 4 किलोमीटर और केदारनाथ से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है खूबसूरत सोनप्रयाग। यहां हर साल बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। सोनप्रयाग से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर त्रियुगीनारायण नाम की जगह है। लोक मान्यता के अनुसार यहां भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।

यह भी पढ़ें: IRCTC लाया 6 दिन 5 रात का 'कश्मीर टूर पैकेज', जानें कैसे करें बुक

5) देवरिया ताल

केदारनाथ से 56 किलोमीटर और गौरीकुंड से 59 किलोमीटर की दूरी पर है देवरिया ताल। बाकी के ताल की तरह ही यह भी सुन्दर पहाड़ों से घिरा है। ताल के ठीक साथ एक छोटा सा गांव 'सारी' है। इसी ताल के पास ट्रेकिंग का भी बंदोबस्त होता है। 

Web Title: Kedarnath Trip: 5 most famous and beautiful places near Kedarnath one must visit, Know distance from kedarnath and how to reach there

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे