खुशखबरी! महिला दिवस पर इन शहरों की मेट्रो और बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं

By उस्मान | Published: March 7, 2019 01:29 PM2019-03-07T13:29:41+5:302019-03-07T13:29:41+5:30

International Women’s Day: महिला दिवस पर कई सरकारी और गैर सरकारी कंपनी और विभाग महिलाओं के लिए कुछ न कुछ खास ऑफर लेकर आते हैं। चलिए जानते हैं इस बार क्या है खास-

International Women’s Day 2019: Free traveling for women in Bus and metros | खुशखबरी! महिला दिवस पर इन शहरों की मेट्रो और बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं

खुशखबरी! महिला दिवस पर इन शहरों की मेट्रो और बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं

हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं को सम्मान देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। साथ ही इससे महिला सशक्तिकरण का संदेश भी पूरी दुनिया तक पहुंचाया जाता है। इस वर्ष यानी 2019 की थीम (Theme for 2019) #BalanceForBetter है। इसका मतलब यह है कि महिलाओं को हर क्षेत्र में समानता का अधिकार मिलना चाहिए चाहे वो कंपनी का बोर्डरूम हो या फिर कोई और स्थान। 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत साल 1908 में की गई थी। इस दिन को मनाने का उद्देश विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करने के साथ साथ महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों को प्रकट करना है।

महिला दिवस पर कई सरकारी और गैर सरकारी कंपनी और विभाग महिलाओं के लिए कुछ न कुछ खास ऑफर लेकर आते हैं। इस बार भी कई विभाग महिलाओं के लिए इस दिन कुछ बेहतर ऑफर लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं क्या हैं वो-  

1) अहमदाबाद मेट्रो में महिलाओं को फ्री राइड

गुजरात मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (जीएमआरसी) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को महिलाओं को समर्पित होगी। इस दिन महिलायेन और बच्चे मेट्रो में मुफ्त सवारी का मजा ले सकते हैं। इतना ही नहीं इस दिन दो मेट्रो स्टेशनों को भी पूरी तरह से एक महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जाएगा। 

2) PMPML की तेजस्विनी बसों में मुफ्त यात्रा

पुणे महानगर परिवाहन महामंडल लिमिटेड (पीएमपीएमएल) (Pune Mahanagar Parivahan Mahamandal Limited (PMPML) ने घोषणा की है कि 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर महिलाएं 'तेजस्विनी बसों' में मुफ्त यात्रा का आनंद ले सकेंगी। इस प्रस्ताव को निदेशक मंडल द्वारा मंजूरी दे दी है। वर्तमान में, 38 तेजस्विनी बसें विभिन्न मार्गों पर चल रही हैं। अधिकारीयों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बेड़े के 65 से ऊपर जाने की उम्मीद है।

3) डीटीसी और दिल्ली मेट्रो

दिल्ली परिवहन निगम (DTC) और दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) भी इस खास अवसर पर महिलाओं और बच्चों को मुफ्त यात्रा का तोहफा दे सकते हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. जैसे ही इसकी घोषणा होगी हम आपको तुरंत सूचित करेंगे।

Web Title: International Women’s Day 2019: Free traveling for women in Bus and metros

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे