स्वतंत्रता दिवस 2018: जब एक साथ सुनहरे रंग में रंग गई देश की ये ऐतिहासिक इमारतें, देखने वाले भी रह गए दंग

By मेघना वर्मा | Published: August 13, 2018 10:14 AM2018-08-13T10:14:13+5:302018-08-13T10:14:13+5:30

आजादी के ही ठीक एक साल बाद यानी 1948 में भारत ने ओलम्पिक खेल में गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया।

Indias prime locations turn gold for Akshay Kumar's film promotion | स्वतंत्रता दिवस 2018: जब एक साथ सुनहरे रंग में रंग गई देश की ये ऐतिहासिक इमारतें, देखने वाले भी रह गए दंग

स्वतंत्रता दिवस 2018: जब एक साथ सुनहरे रंग में रंग गई देश की ये ऐतिहासिक इमारतें, देखने वाले भी रह गए दंग

भारत इस साल अपनी आजादी के 71 साल का जश्न मना रहा है। देश भर में इस समय लोग आजादी के इस जश्न को मनाने की तैयारी कर रहे हैं। कोई इस मौके पर ऐतिहासिक जगहों पर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ अपने शहर में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने की प्लानिंग कर रहे हैं। आजादी के ही ठीक एक साल बाद यानी 1948 में भारत ने ओलम्पिक खेल में गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया। गौरवशाली इस घटना को बड़े पर्दे पर भी उतारा जा रहा है। इस साल 15 अगस्त को बड़े फर्दे पर रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की फिल्म "गोल्ड" इसी ऐतिहासिक जीत की कहानी है। इसी के चलते देश के कुछ ऐतिहासिक इमारोतमें  को लाइटों की मदद से सुनहरा कर दिया गया। 

पूरे भारत के अलग-अलग ऐतिहासिक इमारतों को गोल्ड में बदलने पर इनकी खूबसूरती में चार-चांद लग गया। एक्टर अक्षय कुमार ने इसकी फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आप भी देखिए तस्वीरें। 

1. छत्रपति शिवाजी टर्मिनल

छत्रपति शिवाजी टर्मिनल को भारत के कुछ सबसे पुराने रेलवे स्टेशनों में गिना जाता है। मुंबई के इस स्टेशन को रविवार को लाइटों की मदद से गोल्ड रंग में रंग दिया गया। इसकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। 

2. सबरमती रिवर फ्रोंट

अहमदाबाद के खूबसूरत साबरमती रिवर फ्रोंट को भी रविवार को सुनहरे रंग में डूबा हुआ देखा जा सकता था। 

3. मगरपट्टा सिटी, पुणे

 

पुणे की मगरपट्टा सिटी को भी स्वतंत्रता दिवस के इस साल में सुनहरे रंग में डूबा दिखाई दिया। जिसकी फोटो अक्षय ने अपने अकाउंट पर शेयर किया। 

4. जयपुर

पिंक सिटी को सुनहरे गोल्ड रंग में बदलते रविवार को देखा गया। खूबसूरत इस शहर के सुनहरे होने को लोगों ने काफी पसंद किया। 

5. जेके टेंपल, कानपुर

कानपुर की खूबसूरत मंदिर जेके टेंपल को भी गोल्ड रंग की लाइट से सजा दिया गया। इसकी खुबसूरती देखते ही बन रही थी। 

6. प्रिंसेप घाट, कोलकाता

हुगली नदी के किनारे बना खूबसूरत प्रिंसेप घाट भी गोल्ड रंग में नजर आ रहा था। 

आपको बता दें फिल्म गोल्ड के प्रमोशन के चलते देश की इन ऐतिहासिक इमारतों को सुनहरे रंग में रंग दिया गया था। गोल्ड फिल्म 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर आ रही है । इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अमित साध, कुनाल कपूर, विनीत सिंह और सनी कौशल नजर आएंगे। अक्षय के ऑपोजिट टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय दिखाई देंगी। जो इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यु करने जा रही हैं। 

ट्रेवेल से जुड़ी अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Web Title: Indias prime locations turn gold for Akshay Kumar's film promotion

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे