दिल्ली से मुंबई, हावड़ा, जम्मू के बीच भी दौड़ेगी 'वंदे भारत एक्सप्रेस', जानें किराया, टिकट बुकिंग, रूट, टाइम टेबल

By उस्मान | Published: June 17, 2019 11:53 AM2019-06-17T11:53:46+5:302019-06-17T11:53:46+5:30

बताया जा रहा है कि ये ट्रेन दिल्ली से मुंबई के बीच का 1358 किलोमीटर का सफर 12 घंटे में तय करेगी। अगर मुंबई राजधानी एक्सप्रेस की बात करें, तो इस सफर को लगभग 16 घंटे में पूरा करती है। इसका मतबल यह हुआ कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ उनके लगभग चार घंटे की बचत होगी।

Indian Railways to start Vande Bharat Express or Train 18 between Delhi, Mumbai, Howrah, Jammu route, know fair ticket booking stations time-table | दिल्ली से मुंबई, हावड़ा, जम्मू के बीच भी दौड़ेगी 'वंदे भारत एक्सप्रेस', जानें किराया, टिकट बुकिंग, रूट, टाइम टेबल

फोटो- सोशल मीडिया

भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन 'वंदे भारत एक्सप्रेस' (Vande Bharat Express) जल्द ही तीन नए शहरों के लिए शुरू की जाएगी। इंडियन रेलवे के अनुसार ये तीन नए रूट हैं- दिल्ली-जम्मू, दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा। इन तीनों रूटों के लिए टाइम-टेबल बनकर तैयार है। 'ट्रेन 18' (Train 18) के नाम से मशहूर तमाम सुविधाओं वाली यह ट्रेन फिलहाल दिल्ली-वाराणसी के बीच दौड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल 14 फरवरी को इसे हरी झंडी दिखाकर रेल मुसाफिरों को समर्पित किया था। 

7 घंटे में पहुंचेगी जम्मू (New Delhi - Jammu Vande Bharat Express)

राजधानी सहित सुपरफास्ट ट्रेनों में दिल्ली से जम्मू तक का सफर लगभग 10-11 घंटों का होता है। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन दिल्ली से जम्मू केवल 7 घंटे में पहुंच जाएगी। इस तरह मुसाफिरों का 2 से 3 घंटे का समय बचेगा। नई दिल्ली से सुबह 6 बजे चलेगी। अंबाला और लुधियाना होते हुए दोपहर 1.30 बजे जम्मू पहुंचेगी। उसी दिन यह ट्रेन जम्मू से 2.45 पर दिल्ली के लिए रवाना होगी। रात 10.20 मिनट पर दिल्ली पहुंच जाएगी। यह पूरी ट्रेन चेयर कार होगी।

12 घंटे में पहुंचेगी मुंबई (New Delhi - Mumbai Vande Bharat Express)

यह ट्रेन दिल्ली से मुंबई तक सफर 12 घंटे में पूरा करेगी। ट्रेन नई दिल्ली से शाम 7.40 पर रवाना होगी। अगले दिन सुबह 8.40 बजे मुंबई सेट्रल पहुंच जाएगी। वहीं मुंबई सेंट्रल से शाम 7.45 पर रवाना होगी। अगले दिन सुबह 8.45 पर नई दिल्ली पहुंच जाएगी। यह ट्रेन को रोज चलाया जाएगा। कोटा और वडोदरा पर इस ट्रेन को स्टाप दिया गया है। ट्रेन में एसी स्लीपर कोच होंगे।

15 घंटे में पहुंचेगी हावड़ा (New Delhi - Howrah Vande Bharat Express)

दिल्ली से हावड़ा के चलने वाली ये ट्रेन अपना पूरा सफर 15 घंटे 20 मिनिट में तय करेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से शाम 6 बजे शुरु होगी। कानपुर, प्रयागराज, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और धनबाद स्टेशन पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 9.20 मिनिट पर हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा से शाम को 4.30 बजे रवाना होगी।अगले दिन सुबह 7.50 पर नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन एसी स्लीपर होगी।

नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधाएं (Vande Bharat Express facilities)

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने दूसरी ट्रेन को कुछ खास बदलावों के साथ तैयार किया है। पहली ट्रेन पर पत्थरबाजी को देखते हुए इस बार ट्रेन में मजबूत शीशें लगाये जा रहे हैं। शीशों को पथराव से बचाने के लिए खिड़कियों में विशेष फ्रेम होंगे। इतना ही इसमें पहली ट्रेन की तुलना में बड़ी पेंट्री भी होगी। बड़ी पेंट्री करने के उद्देश्य यह है कि ये ट्रेन लंबी दूरी वाले रूट पर चल सकती है जिससे यात्रियों को दो बार भोजन परोसा जाता है, इसलिए अधिक भंडारण स्थान की आवश्यकता होती है।

पूरी ट्रेनएसी और चेयर कार वाली है, जिसमें 16 कोच होंगे। इनमें से दो एक्जीक्यूटिव चेयर कार और बाकी सामान्य चेयर कार वाले कोच होंगे। ट्रेन का पहला और आखिरी कोच दिव्यांगों के लिए होगा। ट्रेन के चलने से पहले दरवाजे स्वयं बंद हो जाएंगे। पहले कोच से लेकर अंतिम कोच तक जाने के लिए ट्रेन के अंदर दरवाजे लगाए गए हैं। ट्रेन के रुकने के समय कोच के अंदर से सीढ़ियां बाहर निकलेंगी।

Web Title: Indian Railways to start Vande Bharat Express or Train 18 between Delhi, Mumbai, Howrah, Jammu route, know fair ticket booking stations time-table

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे