'राम' की गूंज के बीच होगा ताज महोत्सव का आगाज, जानें महोत्सव की खास बातें 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: February 18, 2018 02:54 PM2018-02-18T14:54:33+5:302018-02-18T14:54:45+5:30

इस कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए आयोजन समिति ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया है।

inaugurated taj mahotsav date 2018 culture and cuisine | 'राम' की गूंज के बीच होगा ताज महोत्सव का आगाज, जानें महोत्सव की खास बातें 

'राम' की गूंज के बीच होगा ताज महोत्सव का आगाज, जानें महोत्सव की खास बातें 

जब कभी आगरा का नाम लिया जाता है तो सबसे पहले जेहन में ताजमहल के साथ कई ऐतिहासिक धरोहरों का चित्रण होने लगता है। इस साल भी आगरा में ताज महोत्सव का आयोजन 18 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस साल 'ताज महोत्सव' धरोहर थीम पर आधारित है। यह महोत्सव ताजमहल के पूर्वी गेट के नजदीक शिल्पाग्राम में आयोजित किया जाता है। यह महोत्सव 18 से 27 फरवरी तक चलेगा। जहां देश के कोने-कोने की संस्कृति की झलकियां देखने को मिलेगा। इस कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए आयोजन समिति ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया है। इस दौरान आप आगरा जा रहे हैं तो आप इस महोत्सव में जा सकते हैं। 

27 साल पहले शुरू हुआ महोत्सव

इस सांस्कृतिक की शुरुआत 1992 में हुई थी। इस साल (2018) में महोत्सव के 27 साल पूरे हो रहे हैं। यह महोत्सव भारत सरकार के पर्यटन विभाग के अंतर्गत आयोजित किया जाता है। हर साल इस महोत्सव में आगरा आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों की एक बड़ी संख्या शामिल होती है। इस शिल्प मेला का उद्देश्य कारीगरों को प्रोत्साहन प्रदान करना है।  

'राम' नाम की गूंज से होगा महोत्सव का आगाज

10 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का आगाज आज यानी 18 फरवरी की शाम में हो रहा है। इस महोत्सव के उद्घाटन पर श्रीराम भारतीय कला केंद्र द्वारा भगवान राम पर आधारित नृत्य नाटिका के मंचन से शुरू होगा। हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी जिसमें बालीवुड कलाकारों से लेकर लोक कलाओं की प्रदर्शनीय शामिल है।

19 फरवरी को गायिका मालिनी अवस्थी का कार्यक्रम होगा तो वहीं 20 फरवरी को बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया जाएगा।  27 फरवरी को बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल की लाइव शो का आयोजन किया जाएगा।  
इसके अलावा प्रत्यके दिन अलग-अलग राज्यों के लोक गीत, नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। इसके अलावा गजल, मुशायरा, कव्वाली, कवि सम्मलेन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति की जाएगी।  

नोट: सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शाम से शुरू हो जाएगी जो रात 11 बजे तक चलेगी। 
एंट्री फीस- सांस्कृतिक कार्यक्रमों में व मेले में प्रवेश के लिए 5-10 आयु के बच्चों को 10 रुपये और इसके आयु के बाद 50 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। साथ ही विदेशी पर्यटकों के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी। 

Web Title: inaugurated taj mahotsav date 2018 culture and cuisine

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे