हर गेस्ट को मिलता है सोने का आई-पैड, ये है दुनिया का सबसे महंगा होटल

By मेघना वर्मा | Published: April 4, 2018 10:42 AM2018-04-04T10:42:43+5:302018-04-04T10:42:43+5:30

इस होटल को दुबई की शान माना जाता है और ये दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा होटल भी है।

Hotel in Dubai named burj al arab offers gold ipad to its customers | हर गेस्ट को मिलता है सोने का आई-पैड, ये है दुनिया का सबसे महंगा होटल

हर गेस्ट को मिलता है सोने का आई-पैड, ये है दुनिया का सबसे महंगा होटल

अगर हम आपसे कहें कि दुनिया में एक ऐसा होटल भी है जहां लोगों को स्वादिष्ट खाने के साथं मुफ्त में सोने का एक आई-पैड भी मिलता है, तो का आप यकीन कर पाएंगे? शायद नहीं, लेकिन यह कोई सपना या मजाक नहीं, बल्कि हकीकत है। जी हां, दुबई में स्थित 'बुर्ज अल अबर दुनिया के सबसे मंहगे होटल में से एक है। एक जानी-मानी वेबसाइट के मुताबिक इस होटल में चेक-इन करने वाले मेहमानों को 24 कैरेट गोल्ड का आई-पैड दिया जाता है। इस आई-पैड पर आईफोन के साथ होटल का 'लोगो' भी लगा हुआ होता है। ये आईपेड इसीलिए दिया जाता है, ताकि होटल रहने वाले गेस्ट को एक खास और रॉयल अनुभव मिल सके। 

टापू पर बना है यह होटल

बुर्ज अल अरब होटल दुबई में नहीं, बल्कि दुबई से कुछ बाहर बना हुआ है। दुबई से जुड़े हुए एक छोटे से टापू पर दुनिया का सबसे मंहगा होटल बना हुआ है। इसकी ऊंचाई करीब 280 मीटर है। दुबई से होटल तक पहुंचने के लिए एक छोटा सा पूल बना हुआ है। बुर्ज अल अरब होटल का संचालन जुमेराह नाम की एक कंपनी करती है।   

क्यों कहते हैं बुर्ज अल अरब

अरबी भाषा में बुर्ज का अर्थ होता है टॉवर। बुर्ज अल अरब का मतलब है अरब का टॉवर। इस होटल को दुबई की शान माना जाता है और ये दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा होटल भी है।

ये हैं इस होटल की खास बातें

1. कुल 202 है कमरें

इस होटल में पर 202 कमरे हैं। छोटे कमरों का साइज लगभग 1,820 वर्ग फीट है, वहीं बड़े कमरों का आकार है 8,400 वर्ग फीट है। कमरों की दीवारें सफेद हैं। बाथरूम में महंगी टाइल्स लगी हैं।

2. रेस्तरां से दिखेगा पूरा दुबई

इस होटल के रेस्तरां बहुत खास हैं। जमीन से करीब 660 फीट ऊंचे रेस्तरां का नाम अल मुन्तहा है। यहां से दुबई के नजारे देखे जा सकते हैं।

ये हैं भारत की 5 सबसे लग्जरी ट्रेनें, किसी का 9 तो किसी का 7 लाख रुपये है किराया

3. यहां से लीजिये समुद्र का नजारा

यहां अल महरा नाम का एक और रेस्तरां है। इस रेस्तरां में आपको सबमरीन जैसा का एहसास होता है। यहां आप समुद्री के अंदर का नजारा देखते हुए खाने का आनंद ले सकते हैं।

4. इस होटल के ठीक ऊपर एक हेलीपैड भी बना हुआ है

सबसे महंगा होटल और सबसे अच्छा व्यू होने के कारण अक्सर इस होटल में स्टार्स और नेता, अभिनेता अपनी छुट्टियाँ बिताने आते हैं। सिर्फ यही नहीं बड़े-बड़े अमीरजादे भी यहां अपनी छुट्टियां मनाने आते हैं। यही कारण है कि इस होटल की छत पर एक हैलीपैड भी बनाया गया है जिस पर लोगों के प्राइवेट जेट या हैलीकॉप्टर उतरते हैं।  

Web Title: Hotel in Dubai named burj al arab offers gold ipad to its customers

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे