जानिये होली पर कितने बजे से चलेंगी दिल्ली मेट्रो, नोएडा मेट्रो और लखनऊ मेट्रो

By उस्मान | Published: March 20, 2019 10:41 AM2019-03-20T10:41:36+5:302019-03-20T10:55:07+5:30

Holi के दिन अगर आप कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको मेट्रो चलने की टाइमिंग को जान लेना चाहिए, वरना आपको धक्के खाने पड़ सकते हैं.

Delhi metro, Noida metro and lucknow metro timing on Holi | जानिये होली पर कितने बजे से चलेंगी दिल्ली मेट्रो, नोएडा मेट्रो और लखनऊ मेट्रो

फोटो- पिक्साबे

होली के दिन बृहस्पतिवार को दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro), नोएडा मेट्रो (Noida Metro) और लखनऊ मेट्रो (Lucknow Metro) की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अगर आप होली के दिन कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको मेट्रो के चलने का समय जान लेना चाहिए, वरना आपको धक्के खाने पड़ सकते हैं।    

होली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग (Delhi Metro Timing on Holi)

दिल्ली में बृहस्पतिवार को होली की वजह से दोपहर ढाई बजे तक मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बताया कि इसके अलावा, मेट्रो फीडर बस सेवा भी दोपहर दो बजे तक उपलब्ध नहीं रहेगी और इसके बाद सेवा अपने तय हिसाब से चलेगी। डीएमआरसी ने कहा कि 21 मार्च को 'होली' का त्यौहार होने के चलते मेट्रो सेवा एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी लाइनों पर दोपहर ढाई बजे से शुरू होगी। 

होली पर नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन की टाइमिंग (Noida Metro Aqua Line Timing on Holi)

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा -ग्रेटर नोएडा में होली के दिन दोपहर दो बजे से मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग के वक्त में भी कटौती की गई है।

एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय ने बताया कि 21 मार्च को एक्वा लाइन पर मेट्रो ट्रेन सेवा दोपहर दो बजे से उपलब्ध रहेगी और इसके बाद सामान्य तरीके से चलेगी। उन्होंने एक बयान में कहा कि सभी स्टेशनों पर 21 मार्च को पार्किंग भी दोपहर दो बजे से ही उपलब्ध होगी। अधिकारियों के मुताबिक, मेट्रो सेवा सामान्य: सुबह छह बजे शुरू होती है और रात दस बजे तक चलती है। रविवार को मेट्रो सुबह आठ बजे से चलना शुरू होती है।

होली पर लखनऊ मेट्रो की टाइमिंग (Lucknow Metro Timing on Holi)

लखनऊ मेट्रो की सेवाएं भी 21 मार्च को होली के दिन दोपहर 2.30 बजे तक उपलब्ध नहीं होंगी। सेवाएं दोपहर 2.30 बजे से शुरू होंगी और रात 10 बजे तक जारी रहेंगी। मेट्रो अधिकारियों ने कहा, "मेट्रो ट्रेन सेवा होली पर दोपहर 2.30 बजे दोनों टर्मिनलों से शुरू होगी - चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा मेट्रो स्टेशन और मुंशीपुलिया स्टेशन और इसके बाद सामान्य रूप से चलेगी।"

English summary :
NMRC executive director PD Upadhyay said that on March 21, the metro train service on Aqua Line will be available from two o'clock in the afternoon and after that it will run normally. He said in a statement that parking on all the stations on March 21 will be available only from two o'clock in the afternoon.


Web Title: Delhi metro, Noida metro and lucknow metro timing on Holi

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे